---Advertisement---

Lok Sabha Election Result 2024: मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार को चटाई धूल, क्या टुकड़े-टुकड़े गैंग बनी हार की वजह? जानें डिटेल

Lok Sabha Election Result 2024: बीजेपी के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कांग्रेस के कन्हैया को कुमार को कड़ी शिकस्त दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 4, 2024 9:41 अपराह्न

Lok Sabha Election Result 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती जारी है। वहीं कई सीटों पर चुनाव आयोग द्वारा नतीजों की घोषणा भी कर दी गई है। गौरतलब है कि रूझानों में इंडिया गठबंधन एनडीए को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहा है। वहीं अगर हम देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो बीजेपी और एनडीए के लिए दिल्ली में राहत भरी खबर सामने आ रही है क्योकि रूझानों में सभी 7 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

इसी बीच उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पूरे चुनाव के दौरान चर्चा का विषय बिना रहा। हालांकि आखिरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया को कुमार को कड़ी शिकस्त दी है। चलिए आज इस लेख में हम बात करते है कि आखिर किन कारणों से कन्हैया को हार का सामना करना पड़ा।

क्या टुकड़े-टुकड़े गैग बनी हार की वजह?

मालूम हो कि जेएनयू में कन्हैया कुमार को देश के टुकड़े- टुकड़े के नारों का आरोप लगा था। हालांकि अभी तक वह आरोप साबित नहीं हो सके है। वहीं कई राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि कन्हैया कुमार की यह हार की वजह में से एक है। आपको बताते चले कि 2019 लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में थे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। जहां मनोज तिवारी ने एक अच्छे अंतर से उन्हें शिकस्त दी।

कन्हैया कुमार को दी करारी शिकस्त

आपको बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार मनोज कुमार ने कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार को हराकर एक बड़ी जीत हासिल की है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मनोज तिवारी को कुल 824451 वोट मिले। वहीं उनके जीत का अंतर 138778 रहा। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार को 685673 वोट मिले।

जीत पर मनोज तिवारी ने क्या कहा?

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से अपनी जीत पर बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा, “मैं अपने क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। दिल्ली ने हमें सभी 7 सीटें दीं। हम दिल्ली के लिए काम करेंगे। यह मतदाताओं की जीत है।

कांग्रेस और AAP ने दिल्ली के लोगों को धोखा दिया और उन्होंने विश्वास खो दिया। 3 साल के भीतर, हम दिल्ली की हर समस्या का समाधान करेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Jharkhand News

अगस्त 11, 2026

PM Modi

अगस्त 11, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 10, 2026

Arvind Kejriwal

अगस्त 9, 2026