---Advertisement---

हार-जीत का पता नहीं! Congress नेता Nana Patole ने CM फेस को लेकर छोड़ा शिगूफा, नतीजे के ऐलान से पहले छिड़ा घमासान

Maharashtra Election 2024: सियासत संभावनाओं का खेल है। यहां कब क्या होगा इसका अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल होता है। खास कर बात महाराष्ट्र (Maharashtra) की हो तो ये पंक्ति और चरितार्थ होती नजर आती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 21, 2024 6:46 अपराह्न

Maharashtra Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Election 2024: सियासत संभावनाओं का खेल है। यहां कब क्या होगा इसका अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल होता है। खास कर बात महाराष्ट्र (Maharashtra) की हो तो ये पंक्ति और चरितार्थ होती नजर आती है। यहां विगत 5 वर्षों में ऐसे-ऐसे राजनीतिक घटनाक्रम हुए हैं जिसके बाद किसी तरह के नतीजों तक पहुंचना मुश्किल लगता है।

हालांकि, राजनेताओं के लिए ये आसान काम है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि महाराष्ट्र चुनाव (Maharashtra Election 2024) के नतीजों की घोषणा से पहले कांग्रेस नेता नाना पटोले (Nana Patole) ने सीएम फेस को लेकर शिगूफा छोड़ दिया है। महाराष्ट्र चुनाव से पहले छोड़े इस शिगूफे के बाद महा विकास अघाड़ी (MVA) और कांग्रेस (Congress) में घमासान छिड़ने की खबर है। कहा जा रहा है कि हार-जीत का पता नहीं और मुख्यमंत्री के लिए लड़ाई अभी से शुरू है।

Maharashtra Election 2024- नतीजों की घोषणा से पहले Nana Patole ने छोड़ा शिगूफा!

कांग्रेस नेता नाना पटोले आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Election 2024) के नतीजों की घोषणा से पहले आश्वस्त नजर आए। उन्होंने बातों ही बातों में बड़ा दावा करते हुए कहा कि “महाराष्ट्र में सरकार एमवीए की बनेगी और सीएम भी एमवीए से ही होगा। एमवीए सरकार का नेतृत्व कांग्रेस करेगी।” नाना पटोले (Nana Patole) के इस बयान से स्पष्ट है कि वे इशारों-इशारों में क्या चाह रहे हैं। हालांकि, उनके बयान को लेकर महा विकास अघाड़ी में घमासान छिड़ गया है।

शिवसेना (यूबीटी) राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने नाना पटोले के बयान पर इशारों-इशारों में आपत्ति जताई। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सारी तस्वीरें 23 नवंबर को साफ हो जाएंगी और पता चल जाएगा कि सीएम कौन होगा। संजय राउत ने ये भी कहा कि “राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे नाना पटोले को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?”

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव (TS Singh Deo) ने भी नाना पटोले के बयान को लेकर आपत्ति जताई है। टीएस सिंह देव ने स्पष्ट किया है कि “हमें धैर्य रखने की जरूरत है, अभी हमें यह भी नहीं पता कि किसकी सरकार बनने जा रही है। महाराष्ट्र में पहले सरकार बनने दीजिए। एमवीए ने सभी काम एक साथ किए, सभी फैसले एक साथ लिए। एक बार परिणाम आने के बाद, एमवीए के सहयोगियों को एक साथ बैठना चाहिए और प्रत्येक पार्टी के आलाकमान को एक साथ निर्णय लेना चाहिए।”

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024- नतीजों को लेकर आश्वस्त है कांग्रेस!

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम को लेकर कांग्रेस (Congress) आश्वस्त नजर आ रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले (Nana Patole) ने एक और बयान जारी कर कहा है कि का कहना है कि “हम 25 नवंबर को सरकार बनाएंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जो हरियाणा में हुआ वह महाराष्ट्र में न हो। युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों ने बड़ी संख्या में वोट किया है, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी को नुकसान होगा।”

चुनावी नतीजों के ऐलान से पहले MVA में छिड़े घमासान के मायने क्या?

चुनावी नतीजों के ऐलान से पहले महा विकास अघाड़ी (MVA) में सीएम फेस को लेकर छिड़े घमासान कई तरह के संकेत दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि यदि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Election) के नतीजे एमवीए के पक्ष में रहे तो आगामी समय में भारी घमासान देखने को मिल सकता है।

दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की दावेदारी को लेकर पहले ही आश्वस्त है। वहीं एमवीए की सबसे बड़ी सहयोगी दल और लोकसभा चुनावल 2024 में शानदार प्रदर्शन कर चुकी कांग्रेस की जिज्ञासा भी खुल कर सामने आ रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि महाराष्ट्र चुनाव का परिणाम महा विकास अघाड़ी के पक्ष में आया तो सीएम फेस को लेकर घमासान देखने को मिल सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026