---Advertisement---

अति आत्मविश्वास! Maharashtra Election Result से पहले 7वें आसमान पर Sanjay Raut, 165 सीट का दावा कर शुरू की ‘खोखा पॉलिटिक्स’

Maharashtra Election Result 2024: चुनावी नतीजों के ऐलान से पहले का समय राजनेताओं के लिए बड़ा चुनौती भरा होता है। इस दौरान उनके भीतर एक अजब की बेचैनी होती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 22, 2024 12:05 अपराह्न

Maharashtra Election Result 2024
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Election Result 2024: चुनावी नतीजों के ऐलान से पहले का समय राजनेताओं के लिए बड़ा चुनौती भरा होता है। इस दौरान उनके भीतर एक अजब की बेचैनी होती है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि नतीजों पर ज्यादातर नेताओं की साख टिकी होती है। कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे (Maharashtra Election Result 2024) की घोषणा से पहले।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Election) के नतीजों की घोषणा से पहले कहीं शांति पसरी है तो कहीं अति आत्मविश्वास का दौर शुरू है। इसके साथ ही शुरू है ‘खोखा और रिसॉर्ट पालिटिक्स’ जिसको लेकर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। संजय राउत (Sanjay Raut) का कहना है कि हम (MVA) 160 से 165 सीट जीतने जा रहे हैं।

Maharashtra Election Result 2024- Sanjay Raut ‘खोखा पॉलिटिक्स’ को लेकर किया बड़ा दावा

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत चुनावी नतीजों के ऐलान से पहले महा विकास अघाड़ी की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। संजय राउत (Sanjay Raut) ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि “हमें यकीन है कि हमें बहुमत मिलने जा रहा है। हमारे 160-165 विधायक निर्वाचित होकर आएंगे। ‘खोखा वाले’ उन पर दबाव डालेंगे, इसलिए हमने उनके लिए एक होटल में एक साथ रहने की व्यवस्था की है। शरद पवार (Sharad Pawar), कांग्रेस और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की भूमिका सीएम चुनने में होगी। एमवीए को पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे। सभी एक साथ बैठेंगे और सीएम चुनेंगे।”

राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम को लेकर बड़ा दावा किया है। प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) का कहना है कि “महाराष्ट्र के लोग उन्हें (महायुति) अगले 25 वर्षों के लिए मुक्त करने जा रहे हैं। भ्रष्टाचार और अडानी खत्म होने जा रहे हैं। हमें बहुमत मिलेगा और हम 5 साल तक लोगों की सेवा करेंगे। वे हेलीकॉप्टर बुक कर रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि लोग उनसे सवाल पूछेंगे और उन्हें भाग जाना होगा।”

क्या महाराष्ट्र में CM फेस को लेकर छिड़ेगा घमासान?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम क्या आएंगे ये तो 23 नवंबर यानी शनिवार के दिन ही स्पष्ट होगा। हालांकि, उससे पहले ये आसार जताए जा रहे हैं कि सरकार चाहें महायुति की बने या महा विकास अघाड़ी की, सीएम फेस को लेकर घमासान देखने को मिल सकता है। दरअसल, महा विकास अघाड़ी में शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस नतीजों के ऐलान से पहले ही सीएम फेस को लेकर इशारों-इशारों में दावेदारी कर रहे हैं।

महायुति (Mahayuti) की बात करें तो बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाले इस गठबंधन में भी सीएम फेस को लेकर आंतरिक चर्चाओं का दौर जारी है। शिवसेना (शिंदे गुट) एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की वापसी तो वहीं बीजेपी कार्यकर्ता देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की ताजपोशी को लेकर आश्वस्त हैं।

एक अन्य गुट एनसीपी (एपी) भी है जो अजित पवार (Ajit Pawar) की दावेदारी को पुख्ता करता नजर आ रहा है। हालांकि, फिलहाल सभी की निगाहें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम पर टिकी हैं। परिणाम आने के बाद सीएम फेस को लेकर चर्चाओं का दौर देखने को मिलेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026