---Advertisement---

Maharashtra Election Result 2024: NCP(SP) नेता Fahad Ahmad की हार से बौखलाई Swara Bhaskar! EVM, चुनाव आयोग पर दागे सवाल

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र के अणुशक्ति विधानसभा सीट के नतीजे सामने आती कि एक बार फिर विवाद बढ़ गया है। बता दें कि एनसीपी(एसपी) पार्टी उम्मीदवार फहाद अहमद की हार के बाद उनकी पत्नी स्वरा भास्कर ईवीएम और चुनाव आयोग पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 23, 2024 3:33 अपराह्न

Maharashtra Election Result 2024
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक अणुशक्ति विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम सामने आ गया है। आपको बता दें कि आखिरी राउंड तक चली कांटे की टक्कर में NCP पार्टी के उम्मीदवार Sana Malik ने NCP(SP) के उम्मीदवार फहाद अहमद को हरा दिया है। जिसके कुछ देर बाद ही Fahad Ahmad की पत्नी और अभिनेत्री Swara Bhaskar ने EVM और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठा दिए है।

Swara Bhaskar ने EVM और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल – Maharashtra Election Result 2024

अणुशक्ति विधानसभा सीट के नतीजे आने के बाद अभिनेत्री Swara Bhaskar तिलमिला गई और उन्होंने EVM और चुनाव आयोग पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए। दरअसल उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “अणुशक्तिनगर विधान सभा में फहाद अहमद के लगातार बढ़त के बाद राउंड 17, 18, 19 में अचानक 99% बैटरी चार्जर ईवीएम खुल जाती हैं और बीजेपी समर्थित एनसीपी-अजित पवार उम्मीदवार बढ़त ले लेती हैं।

जिन मशीनों पर पूरे दिन मतदान हुआ है उनमें 99% चार्ज बैटरी कैसे हो सकती हैं? सभी 99% चार्ज बैटरियां बीजेपी और उसके सहयोगियों को वोट क्यों देती हैं”? बताते चले कि Maharashtra Election Result 2024 की स्थिति अब साफ होती दिख रही है। जहां महायुति एकतरफा जीत की और बढ़ रही है।

Fahad Ahmad और Sana Malik के बीच हुई कांटे की टक्कर

आपको बता दें कि Maharashtra Election Result 2024 की स्थिति अब थोड़ी साफ होती हुई नजर आ रही है। वहीं सबसे चर्चित सीटों में से एक Anushakti Assembly Seat पर NCP उम्मीदवार Sana Malik ने NCP(SP) उम्मीदवार Fahad Ahmad के बीच कड़ी टक्कर देखी गई। वोटों की गिनती शुरू होने के 15 राउंड तक Fahad Ahmad आगे चल रहे थे, लेकिन 17वें राउंड से पासा पलट गया और आखिरकार सना मलिक ने 3378 वोटों से NCP(SP) उम्मीदवार को हरा दिया। चुनाव आयोग द्वरा जारी आंकड़ों के अनुसार सना मलिक को कुल 49341 वोट मिले। वहीं फहाद अहमद को 45963 वोट मिले। हालांकि नतीजे के बाद फहाद अहमद ने चुनाव आयोग से दुबारा काउंटिंग कराने की मांग की है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026