Maithili Thakur: तेजस्वी यादव के बाद ‘खेसारी लाल’ के निशाने पर लोक गायिका! दुर्योधन, धृतराष्ट्र वाले बयान पर दी नसीहत, चढ़ा सियासी पारा

लोक गायिका Maithili Thakur द्वारा लालू यादव और तेजस्वी यादव की तुलना क्रमश: धृतराष्ट्र और दुर्योधन से करने पर खेसारी लाल यादव ने नसीहत दी है। खेसारी लाल ने मैथिली ठाकुर से शब्दों का चयन सोच-समझ कर करने को कहा है।

Maithili Thakur

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Maithili Thakur: मनोरंजन की दुनिया के बेताज बादशाह रहे खेसारी लाल यादव के निशाने पर लोक गायिका मैथिली ठाकुर आ गई हैं। दरअसल, नई विधायक बनीं मैथिली ठाकुर ने राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र और दुर्योधन से की है।

धृतराष्ट्र और दुर्योधन जैसे शब्द बिहार विधानसभा में गूंजने के साथ ही सूबे का सियासी पारा हाई हो गया। तेजस्वी यादव के बाद इस मामले में ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की तल्ख प्रतिक्रिया भी आई है। खेसारी लाल यादव ने मैथिली ठाकुर को नसीहत देते हुए नाप-तौल कर शब्दों का चयन करने की बात कही है।

लोक गायिका Maithili Thakur को खेसारी लाल यादव की नसीहत!

सियासी पदार्पण कर राजनीति से सन्यास बोल चुके खेसारी लाल यादव ने लोक गायिका और पहली बार विधायक बनीं मैथिली ठाकुर को नसीहत दी है।

सदन में दुर्योधन और धृतराष्ट्र जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने वाले मैथिली ठाकुर के लिए खेसारीर लाल ने कहा कि “उनकी ज्ञान बहुत कम है। कम उम्र में उपलब्धियां मिल जाती हैं तो इंसान ऐसे ही बोलता है। इसीलिए पढ़े-लिखे लोगों की जरूरत है। जिनको जिस दुनिया की जानकारी है उनको ही कद-पद मिलना चाहिए। उनको ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। राजनीति में आने के बाद संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए।” खेसारी लाल यादव की ये नसीहत अब खूब सुर्खियों में है।

तेजस्वी साधा ने भी बीजेपी विधायक पर साधा था निशाना!

पूर्व सीएम लालू यादव के कार्यकाल की तुलना जंगलराज से करने वाली मैथिली ठाकुर ने उनके लिए धृतराष्ट्र शब्द का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर तेजस्वी यादव को दुर्योधन तक बोल गईं। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने उन्हें निशाने पर लिया था।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने साफ कहा कि “कुछ लोग विधायक बनते ही राजनीति का पूरा ज्ञान होने का भ्रम पाल लेते हैं। विधायिका की बुनियादी बातें समझे बिना ही उनमें एक जननायक के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का दुस्साहस आ जाता है।” तेजस्वी यादव ने भले ही मैथिली ठाकुर का नाम नहीं लिया हो, लेकिन उनका इशारा उन्हीं की ओर था। इस प्रकरण को लेकर सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है।

Exit mobile version