---Advertisement---

PM Modi के लिए अमर्यादित टिप्पणी कर बुरा फंसे खड़गे! दिल्ली से महाराष्ट्र, चेन्नई तक मचे घमासान के बीच सफाई जारी कर बताया कंटेक्स्ट 

PM Modi के लिए टेररिस्ट शब्द का इस्तेमाल कर मल्लिकार्जुन खड़गे बुरा फंसते नजर आ रहे हैं। दिल्ली से महाराष्ट्र, चेन्नई तक बयान को लेकर मचे घमासान के बीच उन्होंने सफाई जारी कंटेक्स्ट बताया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 22, 2026 12:33 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: राजधानी दिल्ली से मुंबई, चेन्नई तक सियासी घमासान का दौर छिड़ा है। इसकी प्रमुख वजह है कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे का अमर्यादित बयान जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के लिए आतंकवादी शब्द का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को लेकर पूरे देश में हलचल मची जिसके बाद उन्होंने सफाई जारी कर पूरा कंटेक्स्ट बताया है। कांग्रेस प्रेसिडेंट ने कहा कि मैंने पीएम मोदी को कभी आतंकवादी नहीं कहा है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। खड़गे ने भले ही सफाई जारी की हो, लेकिन उनके बयान को लेकर देश भर में घमासान छिड़ा है।

खड़गे की PM Modi के लिए अमर्यादित टिप्पणी पर मचा घमासान!

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के संदर्भ में चेन्नई पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर अर्यादित टिप्पणी की जिसके कारण घमासान मचा है।

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि “कांग्रेस आतंकवादियों को संरक्षण देने के लिए जानी जाती है। जब वे सत्ता में थे, तब देश लगभग आतंकवादियों के हाथों में चला गया था। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज जो कहा, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस में शालीनता और ठोस मुद्दों दोनों का अभाव हो गया है।”

गृह मंत्री अमित शाह ने खड़गे के बयान पर कहा कि “कांग्रेस हर दिन अपने व्यवहार में नए निचले स्तर पर पहुंच रही है और सार्वजनिक चर्चा के स्तर को गिराने में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे ने सार्वजनिक आचरण के सभी मानकों का उल्लंघन किया और भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहकर देश को शर्मिंदा किया।”

शिवसेना नेत्री शायना एनसी ने कहा कि “प्रधानमंत्री को ‘आतंकवादी’ कहना दर्शाता है कि वे बौद्धिक दिवालियापन से जूझ रहे हैं। यह वही ‘शहरी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी’ है जो बार-बार प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी टिप्पणियां करती है। आपके बयान बताते हैं कि आप अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।”

बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि “कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महिलाओं के लिए 33% आरक्षण विधेयक को रोक दिया। इसी हताशा में मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे वरिष्ठ नेता पीएम मोदी के बारे में ऐसी बातें कह रहे हैं। मैं मल्लिकार्जुन खड़गे की हताशा पर उन्हें बधाई देता हूं।”

तमाम अन्य नेताओं ने भी पीएम मोदी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष की अमर्यादित टिप्पणी को लेकर तल्ख प्रतिक्रिया दी है।

सियासी संग्राम के बीच कांग्रेस अध्यक्ष ने समझाया बयान का कंटेक्स्ट 

कांग्रेस अध्यक्ष ने चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी के लिए टेररिस्ट शब्द का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि “ये एआईएडीएमके के लोग, जिन्होंने खुद अन्नादुराई की तस्वीर लगाई, वे मोदी से कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं। उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती। ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।”

खड़गे के इस बयान को लेकर सियासी संग्राम छिड़ा। इसके बाद उन्होंने बयान का पूरा कंटेक्स्ट बताया और कहा कि “पीएम मोदी लोगों और राजनीतिक दलों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब यह है और मैं स्पष्ट करना चाहता हूं, कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ईडी, आयकर और सीबीआई जैसी संस्थाएं उनके नियंत्रण में हैं। वह परिसीमन को भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं।” कांग्रेस चीफ की सफाई भी सुर्खियां बटोर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026