---Advertisement---

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम Mamata Banerjee पर टूटा दुखो का पहाड़, सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्णी पर दर्ज हुई एफआईआर, समझे इसके मायने

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम पर सनातन धर्म को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद एफआईआर दर्ज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 27, 2026 1:00 अपराह्न

Mamata Banerjee
Follow Us
---Advertisement---

Mamata Banerjee: यह कहना गलत नहीं होगा कि इन दिनों पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम Mamata Banerjee पर दुखो का पहाड़ टूट गया है। एक तरफ बंगाल में टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं दूसरी तरफ ममता दीदी खुद अपनी सीट नहीं बचा सकी। इसके अलावा पार्टी में लिए लगातार फूट नजर आ रही है।

सांसद से लेकर पार्षद तक इस पार्टी से इस्तीफा दे रहा है। साथ ही उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर भी पुलिस का लगातार चाबुक चल रहा है, जिसने दीदी की टेंशन बढ़ा दी है। वहीं अब उनके द्वारा सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्णी करने को लेकर एफआईआर दर्ज कर लगी गई है। आईए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला?

Mamata Banerjee के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 2025 में कोलकाता में ईद के एक कार्यक्रम के दौरान और फिर 2026 के चुनाव पूर्व विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदू धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अधिवक्ता रिंकी चटर्जी सिंह द्वारा सिलीगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बनर्जी की टिप्पणियों ने सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ा।

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पर हुई एफआईआर

दरअसल इस शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि ममता Mamata Banerjee ने सनातन धर्म को “गंदा धर्म” कहा था। जिससे लाखों अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं और आस्थाओं को गहरी ठेस पहुंची। यह कहना गलत नहीं होगा कि ममता दीदी की मुश्किलें बढ़ सकती है।

हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं अब देखना होगा कि पुलिस का क्या एक्शन होना वाला है, और क्या आने वाले दिनों में ममता दीदी की मुश्किलें बढ़ सकती है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Jharkhand News

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 29, 2026