---Advertisement---

‘यह वास्तव में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण…’, पूर्व पीएम Manmohan Singh के अंतिम संस्कार पर गरमाई सियासत; Rahul Gandhi के आरोपों पर जेपी नड्डा ने किया पलटवार; जानें डिटेल

Manmohan Singh: राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोपों पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष को जमकर खरी खोटी सुनाई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 28, 2024 11:00 अपराह्न

Manmohan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Manmohan Singh: भारत के पूर्व पीएम डॉ Manmohan Singh पंचतत्व में विलीन हो गए। बता दें कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं अब मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के बाद सियासत भी गरमा गई है। दरअसल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है”।

Manmohan Singh के अंतिम संस्कार पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप

बताते चले कि 26 दिसंबर की रात को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में हो हुआ था। वहीं आज उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सरकार किया गया। दरअसल कांग्रेस लगातार पूर्व पीएम Manmohan Singh का स्मारक बनाने की मांग कर रही है। इसके बाद से ही यह विवाद खड़ा हो गया है, राहुल गांधी ने अपने एक्स पर लिखा कि “एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं।

आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए। डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था”।

राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी नेता जेपी नड्डा का पलटवार

गौरतलब है कि गंभीर आरोपों को देखते केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा नेता राहुल गांधी और कांग्रेस का जवाब देते हुए कहा कि “यह वास्तव में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्व प्रधान मंत्री Manmohan Singh के दुखद निधन पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिस कांग्रेस ने डॉ. मनमोहन सिंह को जीवित रहते हुए कभी सम्मान नहीं दिया।

अब उनके सम्मान के नाम पर राजनीति कर रही है। यह वही कांग्रेस है जिसने सोनिया गांधी को पीएम मनमोहन सिंह से ऊपर रखकर पीएम पद की गरिमा को धूमिल किया था और आज राहुल गांधी ने अध्यादेश फाड़कर पीएम मनमोहन सिंह का अपमान किया वही राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं गांधी परिवार ने देश के किसी भी बड़े नेता को न तो सम्मान दिया और न ही उनके साथ न्याय किया”।

केंद्र सरकार देगी Manmohan Singh के समाधि स्थल बनाने की जगह

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम मनमोहन सिंह की समाधि के लिए जगह दी है और परिवार को भी सूचित कर दिया है। फिर भी कांग्रेस झूठी खबरें फैला रही है। कांग्रेस का इतिहास याद रखना जरूरी है। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की मृत्यु के बाद दिल्ली के राजघाट परिसर में समाधि स्थल बनाने की मांग उठी थी। लेकिन उस वक्त सोनिया गांधी ने इसे खारिज कर दिया था। वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ही थे जिन्होंने 2015 में उनके लिए एक स्मारक की स्थापना की थी”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 June 2026

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Rain Alert 2 June 2026

जून 1, 2026

Anurag Dhanda

जून 1, 2026