---Advertisement---

‘मैं उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन…’ RSS प्रमुख Mohan Bhagwat के जन्मदिन पर PM Modi समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं; समझे इसके मायने

Mohan Bhagwat: आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत आज यानि 11 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे है। पीएम मोदी समेत कई नेताओं में बधाई दी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 11, 2025 11:41 पूर्वाह्न

Mohan Bhagwat
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Bhagwat: आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत आज यानि 11 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे है। बता दें कि उनके जन्मदिन पर PM Modi समेत कई बीजेपी और संघ के नेताओं ने उन्हें बढ़ाई दी है। बताते चले कि मोहन भागवत अपने बयानों के लिए जाने जाते है। वह समय-समय पर कई ऐसे बयान भी दे चुके है, जिससे विवाद भी रहा है। मालूम हो कि मोहन भागवत 1970 के दशक में प्रचारक बने। इसके बाद उन्होंने अपने जीवन में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए।

PM Modi ने Mohan Bhagwat के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

बताते चले कि PM Modi ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “मोहन भागवत जी ने वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र से प्रेरित होकर समता-समरसता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है।

मां भारती की सेवा में सदैव तत्पर मोहन जी के 75वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर मैंने उनके प्रेरक व्यक्तित्व को लेकर अपनी भावनाएं रखी हैं। मैं उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं“।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी मोहन भागवत को दी बधाई

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोहन भागवत को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ। राष्ट्र निर्माण एवं व्यक्ति निर्माण का संकल्प लेकर, पूरे मनोयोग के साथ काम करने वाले, वे एक सच्चे साधक हैं।

भारत के सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन एवं संरक्षण में उनका अमूल्य योगदान भारत के असंख्य स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणा है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि कि वे दीर्घायु हों एवं उन्हें उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो”।

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी Mohan Bhagwat के जन्मदिन की दी बधाई

बीजेपी सांसद Sambit Patra ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी को उनके 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्रसेवा के लिए तत्पर करोड़ों स्वयंसेवक निरंतर माँ भारती को परम वैभव तक पहुँचाने के पथ पर अग्रसर हैं।

महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी आपको सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रखें तथा दीर्घायु जीवन प्रदान करें। राष्ट्रहित के कार्यों में आपकी भूमिका निरंतर प्रेरणादायी बनीं रहे”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026