---Advertisement---

MP Politics: Digvijay Singh का Scindia पर हमला, बोले-‘ क्या अपनी ही सरकार के खिलाफ अब सड़क पर उतरने की दिखाएंगे हिम्मत’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने परोक्ष रूप से नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कल सीहोर दौरे पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के संगठनात्मक रूप से एमपी में कमजोर होने का ठीकरा सिंधिया पर फोड़ते हुए स्वीकार किया कि राज्य में कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 21, 2023 12:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने परोक्ष रूप से नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कल सीहोर दौरे पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के संगठनात्मक रूप से एमपी में कमजोर होने का ठीकरा सिंधिया पर फोड़ते हुए स्वीकार किया कि राज्य में कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं है। कमलनाथ सरकार को गिराने में उनकी भूमिका में बताए गए कारणों को याद दिलाने के साथ ही उन्होंने एमपी के मुद्दों पर जनता से किए वादों पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया।

जानें क्या है मामला

बता दें इस साल के अंत में एमपी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस फिर से 2018 की तरह एमपी की सत्ता को हासिल करना चाहती है। जिसके लिए कांग्रेस ने अपने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को पिछले चुनाव में उनकी सांगठनिक क्षमता की सफलता को देखते हुए इस बार भी 60 सीटों की कमान सौंपी है। इसी सिलसिले में पूर्व सीएम 4 जिलों उज्जैन, शाजापुर, अगारमालवा के साथ कल राज्य के सीहोर में थे। जहां उन्होंने माना कि राज्य में कांग्रेस का संगठन कमजोर है।

इसे भी पढ़ेंःLadali Bahana Yojna: CM Shivraj का आज जबलपुर की बहनों से संवाद, इन समस्याओं पर

दिग्विजय ने साधा सिंधिया पर निशाना

पूर्व सीएम ने बिना नाम लिए कमलनाथ सरकार गिराने का ठीकरा सिंधिया की बगावत पर फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि लोग राज्य में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं, इसीलिए 2018 में किया था लेकिन कुछ लोग बिक गए। उनमें भी जो राजा-महाराजा और जमींदार थे वो बिक गए लेकिन जो गरीब विधायक थे वो नहीं बिके।

सिंधिया को याद दिलाए वादे

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सिंधिया को याद दिलाते हुए कहा कि सिंधिया ने 2018 विधानसभा चुनाव से पहले किए वादे पूरे नहीं करने की बात कहकर पार्टी को छोड़ दिया था। तब उन्होंने राज्य की जनता के लिँए सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी थी। जबकि सिंधिया ने स्वंय अपने गृह जिले ग्वालियर में कृषि ऋण माफी के प्रमाणपत्र बांटे थे। अब मैं पूछना चाहता हूं क्या किसानों के ऋण माफ किए गए ?  स्कूल शिक्षकों की भर्ती से जुड़े मुद्दे हल हो गए? जबकि लाखों पद खाली पड़े हैं और बैकलॉग तक भी नहीं भरे गए। क्या अब सिंधिया अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की हिम्मत दिखाएंगे।

इसे भी पढ़ेंःSame Sex Marriage मामले में तीसरे दिन की सुनवाई खत्म, याचिकाकर्ता की मांग-‘SMA में सरकार को ‘जीवनसाथी’ जोड़ने की जरूरत’

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 11, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 11, 2026

Akbaruddin Owaisi

फ़रवरी 10, 2026

RSS Event Mumbai

फ़रवरी 10, 2026