---Advertisement---

NDA Bihar Manifesto: महिलाओं के लिए मिशन करोड़पति, किसानों हेतु भी खुला पिटारा! एनडीए ने खोज ली तेजस्वी के ‘हर घर नौकरी’ की काट, शपथ पत्र देख झूम रहे लोग

NDA Bihar Manifesto: महिलाओं के लिए मिशन करोड़पति व लखपति, युवाओं के लिए सरकारी नौकरी और गरीबों को मुफ्त बिजली समेत तमाम वादें एनडीए की संकल्प पत्र में अंकित किए गए हैं। एनडीए संकल्प पत्र में किसानों, उद्यमियों व युवा वर्ग को भी साधने की कोशिश साफ तौर पर नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 31, 2025 11:35 पूर्वाह्न

NDA Bihar Manifesto
Follow Us
---Advertisement---

NDA Bihar Manifesto: राजनीतिक गलियारों में वादों की लहर आ पड़ी है। पहले महागठबंधन की ओर से बिहार वासियों के लिए पिटारा खोला गया। वहीं अब एनडीए भी बिहार के किसानों के साथ महिलाओं और युवा वर्ग को साधने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है। एनडीए की ओर से आज ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए घोषणा पत्र जारी हुआ है।

इसके तहत महिलाओं के लिए मिशन करोड़पति, किसानों के लिए सम्मान निधि की रकम में इजाफा, मेगा स्किल सेंटर का निर्माण और 1 करोड़ सरकारी नौकरी व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। ऐसा लगता है जैसे एनडीए ने तेजस्वी यादव के ‘हर घर सरकारी नौकरी’ वाले वादे की काट खोज ली है। एनडीए के शपथ पत्र में अन्य तमाम ऐसे वादे हैं जिन्हें देख बिहार वासी खुशी से झूम रहे हैं।

चुनावी दौर के बीच जारी हुआ NDA Bihar Manifesto

प्रचार-प्रसार का दौर जारी है और इसी कड़ी में आज सुबह एनडीए की ओर से संकल्प पत्र भी जारी कर दिया गया है। एनडीए की ओर से जारी किए गए घोषणा पत्र में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, जीतन राम माझी, चिराग पासवान और उपेन्द्र कुशवाहा की तस्वीर है। संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए मिशन करोड़पती, महिला रोजगार योजना से 2 लाख तक की सहयोग राशि, 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा किया गया है।

इससे इतर युवाओं के लिए 1 करोड़ सरकारी नौकरी व रोजगार, मेगा स्किल सेंटर का निर्माण, हर जनपद में फैक्ट्री व औद्योगिक पार्क, डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण आदि समेत कई वादे किए गए हैं। वहीं किसानों को मिलने वाली सम्मान निधी की राशि को 6000 से 9000 करने और मत्स्य पालकों को 4500 की बजाय 9000 रुपए की सहायता उपलब्ध कराने का ऐलान हुआ है। एनडीए के संकल्प पत्र में अंकित किए गए इन तमाम वादों को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

एनडीए ने खोज ली तेजस्वी के ‘हर घर नौकरी’ की काट

महागठबंधन की ओर से ‘हर घर सरकारी नौकरी’ के वादे को लेकर युवाओं के बीच माहौल बनने के आसार थे। दावा किया गया कि तेजस्वी यादव इस ऐलान के तहत युवा वर्ग को साधने में कामयाब हो सकते हैं। हालांकि, एनडीए ने अहम दाव चलते हुए 1 करोड़ सरकारी नौकरी व रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया है।

एनडीए का ये वादा तेजस्वी यादव के ‘हर घर नौकरी’ की काट साबित हो सकता है। इससे इतर गरीबों को मुफ्त बिजली, किसानों को सम्मान निधि, महिलाओं को लखपति व करोड़पति बनाने जैसे तमाम वादें बिहार विधानसभा चुनाव को दिलचस्प बना रहे हैं। अब देखना होगा कि बिहार की जनता किस गठबंधन के वादों को पसंद कर किसे सत्ता की कुंजी सौंपती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 2, 2026

Punjab News

फ़रवरी 2, 2026

HPSC HCS Recruitment 2026

फ़रवरी 2, 2026

Rashifal 3 February 2026

फ़रवरी 2, 2026

SSC MTS Admit Card 2026

फ़रवरी 2, 2026

कल का मौसम 3 Feb 2026

फ़रवरी 2, 2026