---Advertisement---

Nitesh Rana: ‘शिवराय की तस्वीरें हटाकर टीपू ..’ कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सकपाल के बयान पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री का करारा जवाब; जानें पूरा मामला

Nitesh Rana: महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस नेता के एक बयान ने पूरा राज्य में हलचल मचा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 15, 2026 11:16 पूर्वाह्न

Nitesh Rana
Follow Us
---Advertisement---

Nitesh Rana: महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस नेता के एक बयान ने पूरा राज्य में हलचल मचा दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान की तुलना करके विवाद खड़ा कर दिया है। जिसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई बीजेपी नेता ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। इसी बीच महाराष्ट् सरकार में कैबिनेट मंत्री नितेश राणा ने कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सकपाल को खरी खोटी सुनाई। इसके अलावा बीजेपी के कई नेताओं ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के बयान से गरमाई सियासत

हिन्दुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सकपाल ने कहा कि “इस तरह टीपू सुल्तान एक योद्धा और भारत के भूमिपुत्र के रूप में उभरे। उन्होंने कभी भी जहरीली विचारधाराओं को नहीं अपनाया। हमे टीपू सुल्तान को वीरता के प्रतीक के रूप में शिवाजी महाराज के समकक्ष मानना चाहिए”। गौरतलब है कि सकपाल के इस बयान के बाद राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है। इस मुद्दे पर बीजेपी के नेता जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे है।

नितेश राणा ने कांग्रेस अध्यक्ष पर कसा तंज

महाराष्ट्र सरकार में मत्स्य पालन एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “टीपू की तुलना शिवराय से करना जिहादी मानसिकता कहलाता है।

वही टीपू जिसने लाखों हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया, मंदिरों को तोड़ा, और जिसका एकमात्र उद्देश्य इस्लाम का प्रचार करना था। वह हमारे शिवराय के सामने कहीं नहीं ठहरता! कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को अपने कार्यालय से शिवराय की तस्वीरें हटाकर टीपू की तस्वीरें लगानी चाहिए, फिर देखिए कैसे शिवराय के वफादार मावला उन्हें महाराष्ट्र में बेधड़क घूमने देते हैं”!

देवेंद्र फडणवीस ने भी कांग्रेस को सुनाई खरी खोटी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने जिस प्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से की है, हम उसकी निंदा करते हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए।

छत्रपति ने स्वराज्य की स्थापना की जबकि टीपू सुल्तान ने हज़ारों हिंदुओं को मारा था। महाराष्ट्र और देश यह सहन नहीं करेगा, हम इसे सहन नहीं करेंगे।” इसके अलावा बीजेपी के कई नेताओं ने भी इस मामले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कार्रवाई की मांग की है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

UP News

अप्रैल 3, 2026

UP News

अप्रैल 3, 2026

Punjab News

अप्रैल 3, 2026