---Advertisement---

Nitin Nabin: चुनावी दौर में अमित शाह, धर्मेन्द्र प्रधान के साथ लंबी बैठक! बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष के चयन की इनसाइड स्टोरी; बंगाल अगला लक्ष्य

शीर्ष नेतृत्व की पसंद Nitin Nabin कैसे बने इसको लेकर तमाम तरह की खबरें चल रही हैं। टिप्पणीकारों की मानें तो बीजेपी आलाकमान को बिहार चुनाव के दौरान ने नितिन नबीन ने अपने सांगठनिक कौशल से प्रभावित किया था जिसके बाद उनका नाम फाइनल हुआ।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 15, 2025 10:56 पूर्वाह्न

Nitin Nabin
Follow Us
---Advertisement---

Nitin Nabin: कयासों के आधार पर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसका केन्द्र है बीजेपी के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन। दरअसल, बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने सभी को चौंकाते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को अपना अगला कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। अमूमन कार्यकारी अध्यक्ष को ही अगला पूर्ण कालिक अध्यक्ष बनाया जाता है। ऐसे में आसार जताए जा रहे हैं कि नितिन नबीन ही बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।

इन सब चर्चाओं के बीच नितिन नबीन के चयन को लेकर तमाम तरह की खबरें चल रही हैं। टिप्पणीकारों की मानें तो बिहार चुनाव के बीच गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान के साथ नितिन नबीन की करीब दो घंटे तक बैठक हुई थी। इसी दौरान बिहार से आने वाले नेता ने शीर्ष नेतृत्व को प्रभावित किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए पहली पसंद बन गए। इससे इतर बीजेपी का अगला लक्ष्य बंगाल फतह करना है। ये भी नए कार्यकारी अध्यक्ष के चयन का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

बीजेपी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Nitin Nabin के चयन की इनसाइड स्टोरी!

बिहार से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाले पत्रकार मनोज मुकुल ने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के चयन की इनसाइड स्टोरी पर प्रकाश डाला है। वरिष्ठ पत्रकार के मुताबिक बिहार चुनाव के बीच नितिन नबीन की गृह मंत्री अमित शाह और धर्मेन्द्र प्रधान के साथ बैठक हुई थी। उसी दौरान नितिन नबीन गृह मंत्री अमित शाह की पसंद बन गए थे। इसके बाद बात पीएम मोदी व बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्यों तक पहुंची जिसके बाद जाकर अंतत: नितिन नबीन के नाम पर मुहर लग गई।

अब नितिन नबीन सबसे कम उम्र वाले बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं। बिहार बीजेपी के संस्थापक नेताओं में से एक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र नितिन नबीन 2006 से अब तक लगातार बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वो बिहार बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं जो संगठन में उनकी मजबूत पैठ को दर्शाता है। इसी के आधार पर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनके नाम पर मुहर लगाई है।

बीजेपी का अगला लक्ष्य बंगाल विधानसभा चुनाव!

पीएम मोदी के साथ तमाम बड़े नेताओं ने ये साफ कर दिया है कि बीजेपी का अगला लक्ष्य बंगाल चुनाव जीतना है। ऐसे में ये आसार जताए जा रहे थे कि तमिलनाडु और केरल छोड़कर बीजेपीअपना अगला अध्यक्ष उत्तर भारत से ही चुनेगी। हुआ भी ऐसा और बिहार से आने वाले नितिन नबीन को पार्टी ने अपना कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया है। अब ये साफ है कि बिहार में एकतरफा जीत हासिल कर चुकी एनडीए पूरी तत्परता के साथ बंगाल की ओर कूच करेगी और बंगाल चुनाव जीतने के लिए पूरी ऊर्जा लगा देगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026