---Advertisement---

Congress, RJD के मंच पर नहीं मिली Pappu Yadav को जगह, BJP के मंच पर चढ़ PM Modi से बातचीत करते दिखे पूर्णिया सांसद; समझे पूरा समीकरण

Pappu Yadav: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जहां खुद पूर्णिया सांसद पीएम के कान में कुछ कहते हुए नजर आ रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 16, 2025 1:58 अपराह्न

Pappu Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Pappu Yadav: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए है। बता दें कि बीते PM Modi पूर्णिया पहुंचे थे, उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जहां खुद Pappu Yadav प्रधानमंत्री के कान में कुछ कहते हुए नजर आ रहे है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ये वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि इससे पहले पप्पू यादव को Congress, RJD के मंच पर जगह नहीं मिली थी, लेकिन वह बीते दिन सीधा मंच पर चढ़कर पीएम मोदी से मिलने पहुंच गए थे। वहीं अब कयासों का दौर शुरू हो गया है और सवाल पूछा जा रहा है कि क्या पूर्णिया सांसद को सही मंच मिल गया है।

BJP के मंच पर चढ़ PM Modi से बातचीत करते दिखे Pappu Yadav

दरअसल पूर्णिया सांसद Pappu Yadav का एक वीडियो ,सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो को Mr Sinha नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। जहां Pappu Yadav मंच पर चढ़कर PM Modi से मिलने के लिए आते है, दोनों के बीच बातचीत होती है, और फिर प्रधानमंत्री जोर से हंसते है।

वहीं पप्पू यादव भी मंच पर चढ़कर खुश नजर आ रहे है। वहीं अब लोग आरजेडी और कांग्रेस पर तंज कस रहे है और कह रहे है कि कांग्रेस आरजेडी के मंच पर पप्पू यादव को जगह नहीं मिली, लेकिन बीजेपी ने उन्हें मंच पर चढ़ने का मौका दिया है। सवाल यह भी है कि क्या पप्पू यादव एनडीए में शामिल हो सकते है। हालांकि यह महज एक कयास है।

पप्पू यादव के वायरल वीडियो पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि पीएम मोदी और Pappu Yadav के बीच हुई बातचीत जैसे ही वायरल हुई, यूजर्स भी जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर्स ने लिखा कि

“सच्चा नेतृत्व तब निखरता है जब सभी के प्रति सम्मान, धैर्य और गरिमा दिखाई जाए, यहाँ तक कि उन लोगों के प्रति भी जो आपका विरोध करते हैं। यही एक महान नेता की पहचान है”। एक और यूजर ने लिखा कि

“बताओ यार पहले सिर्फ वोट चोरी करते थे अब एमपी चोरी भी करने लगे मोदी जी” एक और यूजर ने लिखा कि

“राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए, मोदी जी हमेशा विनम्रता दिखाते हैं – विपक्षी नेताओं के प्रति भी। यह राजनेतापन की सच्ची मिसाल है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026