---Advertisement---

PM Modi: मोदी 3.0 में इन मंत्रियों को नहीं मिली जगह, जेपी नड्डा समेत कई नए चेहरों ने ली मंत्री पद की शपथ; जानें डिटल

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बन रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 9, 2024 11:41 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बन रही है। गौरतलब है कि इस बार एनडीए को 293 सीटें मिली है। जानकारी के मुताबिक मोदी 3.0 मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने के लिए कुल 72 नेता शपथ लेंगे। हालांकि गौर करने कि बात यह है कि इस बार कई मंत्रियों का पत्ता कट गया है। वह मोदी 3.0 का हिस्सा नही है वहीं कई नए चेहरों को भी मंत्री पद दिया गया है।

मोदी 3.0 में इन नेताओं का कटा पत्ता

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में स्मृति ईरानी से लेकर राजीव चंद्रशेखर सरीखे नेताओं को अहम मंत्रालयों का जिम्मा दिया गया था। इसी तरह से अनुराग ठाकुर भी खेल मंत्रालय संभाल रहे थे. हालांकि, मोदी 3.0 में अब कुल मिलाकर 20 नेताओं की मोदी 3.0 में जगह नहीं मिली है। इनमें साध्वी निरंजन ज्योति मीनाक्षी लेखी जनरल वीके सिंह आरके सिंह अर्जुन मुंडा स्मृति ईरानी अनुराग ठाकुर राजीव चन्द्रशेखर निसिथ प्रमाणिक अजय मिश्रा टेनी सुभाष सरकार जॉन बारला जैसे नेता शामिल है।

मोदी 3.0 में इन नए चेहरों को मिली जगह

मनोहर लाल खट्टर के बाद शपथ लेने वाले जनता दल (सेक्युलर) के एचडी कुमारस्वामी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में भाजपा के किसी भी सहयोगी दल से शपथ लेने वाले पहले नेता थे। इसके तुरंत बाद, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) नेता ललन सिंह ने भी शपथ ली। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शपथ लिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026