---Advertisement---

भारत में तेल और एलपीजी संकट का होगा द एंड! PM Modi का यूएई और यूरोप दौरा क्यों है विशेष? चेक करें पूरा शेड्यूल

PM Modi: कल यानि 15 मई को प्रधानमंत्री 5 दिवसीय विदेश यात्रा के दौरे पर निकल रहे है। इस दौरान वह यूएई समेत यूरोप के कई देशों का दौरा करेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 14, 2026 2:14 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: कल यानि 15 मई को प्रधानमंत्री 5 दिवसीय विदेश यात्रा के दौरे पर निकल रहे है। इस दौरान वह यूएई समेत यूरोप के कई देशों का दौरा करेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में PM Modi ने देशवासियों से कुछ खास अपील की है। जिसमे पेट्रोल-डीजल की सीमित उपयोग, सोने की खरीदारी पर रोक, विदेश यात्री में कटौती शामिल है।

वहीं सबसे पहले प्रधानमंत्री यूएई पहुंचेंगे, जहां माना जा रहा है कि वह कई अहम मुद्दों पर समझौता कर सकते है, जिसमे एलपीजी, और पेट्रोल की खरीदारी शामिल हो सकती है। जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल की संकट खत्म होने वाला है। हालांकि यह कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी। क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच एक बार युद्ध की स्थिति बन रही है।

भारत में एनर्जी संकट होगा खत्म!

बता दें कि PM Modi 15 मई, 2026 को संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जहां वे यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं को द्विपक्षीय मुद्दों, विशेष रूप से ऊर्जा सहयोग, साथ ही पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिलेगा।

मालूम हो कि संयुक्त अरब अमीरात भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और पिछले 25 वर्षों में कुल मिलाकर निवेश का सातवां सबसे बड़ा स्रोत है। संयुक्त अरब अमीरात में 45 लाख से अधिक भारतीय समुदाय रहता है, इसलिए यह यात्रा उनके कल्याण पर चर्चा करने का भी एक अवसर होगा।

चेक करें PM Modi का पूरा शेड्यूल

15-17 May – जानकारी के मुताबिक PM Modi 15 मई को यूएई पहुंचेंगे। वहां कुछ घंटे रहने के बाद अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम श्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री 15 से 17 मई, 2026 तक नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह PM Modi की नीदरलैंड की दूसरी यात्रा होगी, इससे पहले वे 2017 में नीदरलैंड की यात्रा कर चुके हैं।

17-18 May – यात्रा के तीसरे चरण के तहत, स्वीडन के प्रधानमंत्री महामहिम श्री उल्फ क्रिस्टर्सन के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री 17-18 मई 2026 को स्वीडन के गोथेनबर्ग की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री इससे पहले 2018 में पहले भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के लिए स्वीडन का दौरा कर चुके हैं। PM Modi क्रिस्टर्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए सहयोग के नए रास्ते तलाशे जाएंगे। द्विपक्षीय व्यापार 2025 तक 7.75 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।

18-19 May – अपनी यात्रा के चौथे चरण में, प्रधानमंत्री 18-19 मई 2026 को तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय बैठकों के लिए नॉर्वे की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की नॉर्वे की पहली यात्रा होगी और 43 वर्षों में नॉर्वे की पहली प्रधानमंत्री यात्रा होगी।

19-20 May – अपनी यात्रा के अंतिम चरण में, इटली गणराज्य की प्रधानमंत्री, महामहिम सुश्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री 19-20 मई 2026 को इटली की आधिकारिक यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री ने अंतिम बार जून 2024 में जी7 शिखर सम्मेलन के लिए इटली का दौरा किया था। इस यात्रा के दौरान, वे इटली गणराज्य के राष्ट्रपति, महामहिम श्री सर्जियो मैटारेला से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ वार्ता करेंगे।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 14, 2026

Bareilly Viral Video

मई 14, 2026

Bhagwant Mann

मई 14, 2026

Anurag Dhanda

मई 14, 2026

Viral Video

मई 14, 2026

NEET UG 2026 Paper Leak

मई 14, 2026