---Advertisement---

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर उनकी 10 शीर्ष उपलब्धियां, जानें कैसे देश के कोने-कोने में पहुंचा पीएम का नाम?

PM Narendra Modi Birthday: आज 17 सितंबर के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित वडनगर में एक गुजराती परिवार में हुआ था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 17, 2024 5:30 पूर्वाह्न

PM Narendra Modi Birthday
Follow Us
---Advertisement---

PM Narendra Modi Birthday: आज 17 सितंबर के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित वडनगर में एक गुजराती परिवार में हुआ था। पीएम मोदी की शुरूआत से ही देश सेवा करने की भवना रखते थे और इसी क्रम में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा ज्वॉइन कर ली और फिर संघ के सहारे भाजपा संगठन और फिर गुजरात सरकार का हिस्सा बन अंतत: 2014 से भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन पर हम आपको उनकी टॉप 10 उलब्धियों के बारे में बताएंगे और साथ ही ये भी बताएंगे कि कैसे उनका नाम देश के कोने-कोने तक पहुंचा और उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगे। (PM Narendra Modi Birthday)

PM Narendra Modi के Birthday पर उनकी शीर्ष उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुछ शीर्ष उपलब्धियां इस प्रकार हैं-

डिजिटल भारत के सहारे राष्ट्र को नई पहचान

केन्द्र सरकार के मिशन डिजिटल भारत को आधुनिक युग की बड़ी क्रांति के रूप में देखा जाता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के विभिन्न हिस्सों में बैंकिंग प्रणाली को फोन के माध्यम से जोड़ा गया और आंकड़ों की मानें तो वर्ष 2023-24 में डिजिटल भुगतान की रकम 159 अरब को भी पार कर चुकी है। इस प्रणाली के तहत भारत में भुगतान की प्रक्रिया बेहद सरल हो गई और इसे पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली केन्द्र सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जाता है।

रेलवे का विस्तार

जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर अरुणांचल प्रदेश व उत्तर पूर्व के अलग-अलग राज्यों में पहले की तुलना में रेलवे का खूब विस्तार हुआ है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे अब वंदे भारत एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस जैसे आधुनिक ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा समय की मांग को देखकर स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाती हैं जिससे नागरिकों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचायाजा सके। रेल रूट का विस्तार अभी और तेजी से चल ही रहा है और ऐसे में इसे भी पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा सकता है।

मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक सड़कों का जाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार देश के मैदानी हिस्सों से लेकर पहाड़ों तक में सड़कों का जाल बिछाने में कामयाब हुई है। सड़कों के विस्तार का काम अभी तेजी से अग्रसर भी है और ऐसे में इसे भी पीएम मोदी के साथ उनके नेतृत्व वाली सरकार की बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा सकता है।

भारत की वैश्विक छवि

पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत की वैश्विक मंच पर एक मजबूत छवि बनी है। हाल-फिलहाल की बात करें तो पीएम मोदी ने महीने दिनों के अंतराल में रूस और यूक्रेन की यात्रा कर राष्ट्रपति पुतिन व जेलेंस्की से मुलाकात कर एक नजीर पेश की है। बता दें कि रूस और यूक्रेन वर्षों से युद्ध की आग में जल रहे हैं और ऐसे में एक नेता का दोनों देशों का दौरा करना और शांति व्यवस्था बनाने की अपील करना उनकी वैश्विक स्तर पर मजबूत छवि को दर्शाता है।

राजनीतिक उपलब्धियां

पीएम मोदी के उपलब्धियों का जिक्र होगा तो उसमें उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के रूप में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को समाप्त करने जैसे प्रकरण को तरजीह दी जाएगी। इसके अलावा ट्रिपल तलाक को हटाना और कुछ अन्य ऐसे काम उनकी बड़ी उपलब्धि के रूप में याद किए जाएंगे।

महिलाओं को खास उपहार

देश के विभिन्न हिस्सों में आज रसोई गैस सिलेंडर के लिए मारा-मारी का दौर समाप्त हो चुका है। इसकी खास वजह है पीएम मोदी द्वारा महिलाओं को उज्जवला योजना के रूप में दिया गया उपहार। इस योजना की मदद से आज देश के विभिन्न हिस्सों में लाखों महिलाओं तक गैस सिलेंडर पहुंच चुका है जिससे उन्हें धुएं में खाना नहीं पकाना पड़ता और वे तमाम बिमारी से बच सकती हैं। ऐसे में पीएम मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई उज्जवला योजना को भी उनकी एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा सकता है।

विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वर्ष 2014 में देश लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के साथ देश की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जो कि अब 5वें नंबर पर है। ऐसे में इसे भी पीएम मोदी की बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा सकता है।

स्वास्थ्य सेवा में क्रांति

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने आयुष्मान योजना को लॉन्च कर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया है। आज आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को इलाज के लिए सरकार द्वारा वर्ष भर में 5 लाख रुपये का कवर दिया जा रहा है। ये योजना स्वास्थ्य जगत में मील का पत्थर साबित हुई है और करोड़ों की संख्या में लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाकर अपना इलाज करा रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा किए गए इस कार्य को भी एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा सकता है।

GST लागू करना

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए वर्ष 2017 में GST लागू करने का निर्णय लिया था जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिला और आज भारत विश्व के विकसित देशों की बराबरी करने को आतुर है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय को उनकी बड़ी उपलब्धि के तौर देखा जा सकता है।

शपथ की हैट्रिक

पीएम मोदी ने वर्ष 2014 और 2029 के बाद 2024 में प्रधानमंत्री के पद व गोपनियता की शपथ लेकर इसकी हैट्रिक लगाई। ये पीएम मोदी के लिए सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में से एक है। इससे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू व उनकी सुपुत्री इंदिरा गांधी ही लगातार 3 बार पीएम पद की शपत ले सकें हैं।

देश के कोने-कोने में पहुंचा पीएम मोदी का नाम?

पीएम मोदी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सबसे लोकप्रिया नेताओं में से एक हैं। आज जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु और गुजरात से लेकर उत्तर पूर्वी के सभी राज्यों तक उनसे और उनकी पार्टी से करोड़ों की संख्या में लोग जुड़ चुके हैं। भारत सरकार की उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, जन-धन योजना, किसान सम्मान निधि योजना व अन्य कई स्कीम के सहारे पीएम मोदी का चेहरा और उनका नाम आज देश के कोने-कोने में पहुंच चुका है और उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगाने का काम करता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026