---Advertisement---

‘हम कानून के अनुसार…’ Prateek Yadav की मौत पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई सामने, जानें सबकुछ

Prateek Yadav: मुलायम सिंह यादव के सुपुत्र और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की अचानक मृत्यु से सनसनी फैल गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 13, 2026 11:32 पूर्वाह्न

Prateek Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Prateek Yadav: मुलायम सिंह यादव के सुपुत्र और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की अचानक मृत्यु से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इसके अलावा कुछ महीने पहले Prateek Yadav ने एक पोस्ट में अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में दोनों के बीच मामला सुलझ  गया था।

वहीं अब प्रतीक की अचानक मौत से सनसनी मच गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह शरीर से काफी फिट थे, वह जिम की फोटो भी शेयर करते रहे थे। यही कारण है कि लोगों को थोड़ा विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि इतने फिट व्यक्ति की अचानक मृत्यु कैसे हो गई है। वहीं अब इस मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है।

Prateek Yadav की मौत पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि Prateek Yadav की मौत पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मैं उन्हें बचपन से जानता था। वे अब हमारे बीच नहीं हैं। यह अत्यंत दुःख की बात है। बचपन से ही वे अपने स्वास्थ्य और शारीरिक तंदुरुस्ती के प्रति बहुत सजग थे और जीवन में आगे बढ़कर सार्थक योगदान देना चाहते थे। स्वाभाविक रूप से, हम कानून के अनुसार आगे बढ़ेंगे, जो भी कानूनी प्रावधान निर्देशित करेंगे, और परिवार के सदस्य जो भी अनुरोध करेंगे, हम उसका पालन करेंगे।

मैं उनसे लगभग दो महीने पहले मिला था। उस समय भी मैंने उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अपने व्यवसाय को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी। कभी-कभी व्यापार में होने वाले नुकसान से लोग बहुत दुखी हो जाते हैं। वे अब हमारे बीच नहीं हैं। हम उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का सहारा लेंगे”।

कैसे हुए Prateek Yadav की मौत?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने जानकारी दी है कि सुबह 6 बजे Prateek Yadav को अस्पताल लाया गया। उस समय उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर की तरफ से जांच की गई, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस का आगमन हुआ, जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है,

ताकि मौत का सही कारण पता चल सके की आखिर मौत किस वजह से हुई। इसके अलावा मौत की खबर मिलते ही पत्नी अपर्णा यादव दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो गई थी। वहीं अब देखना होगा कि पोस्टमार्टम में क्या खुलासा होता है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

CBSE 12th Result 2026

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

Punjab News

मई 12, 2026

Punjab News

मई 12, 2026

Punjab News

मई 12, 2026