---Advertisement---

Punjab News: जीत के बाद AAP सांसद ने की पार्टी प्रमुख Kejriwal से मुलाकात, जानें क्या है रोडमैप ?

Punjab News: जालंधर लोकसभा सीट जीतने के बाद सुशील कुमार रिंकू पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ दिल्ली पहुंचे। आम आदमी पार्टी (AAP)से सांसद बनने के बाद रविवार 14 मई 2023 को रिंकू ने पार्टी संयोजक अ़रविंद केजरीवाल से उनके निवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। बैठक के बाद सांसद रिंकू ने मीडिया से ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 15, 2023 11:58 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: जालंधर लोकसभा सीट जीतने के बाद सुशील कुमार रिंकू पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ दिल्ली पहुंचे। आम आदमी पार्टी (AAP)से सांसद बनने के बाद रविवार 14 मई 2023 को रिंकू ने पार्टी संयोजक अ़रविंद केजरीवाल से उनके निवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। बैठक के बाद सांसद रिंकू ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि AAP सरकार ने पिछले एक साल में जो भी जनता की भलाई के लिए काम किए हैं। उन्हीं कामों के कारण जनता ने इतना भारी समर्थन देकर जीत सुनिश्चित की है।

जानें क्या है रोडमैप

बता दें जालंधर से सांसद बनने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि मेरे पास फिलहाल 11 महीने का समय है। काम बहुत हैं, लेकिन उनकी पहली प्राथमिकता जालंधर के विकास के अधूरे कामों को पूरा करना है। जिसमें आदमपुर का एयरपोर्ट,सड़कें,फ्लाईओवर इत्यादि कई काम हैं। सीएम मान ने पूरा भरोसा दिया है कि जालंधर के लोगों से जो भी वादे हमने किए हैं उन्हें आज से ही पूरा करने का काम शुरू कर देंगें। लेकिन हम 11 महीने का नहीं 5 साल का रोडमैप लेकर चल रहे हैं। इंडस्ट्री को लेकर भी कई सारे विषय हैं जिनको मैं पूरी ताकत से संसद के समक्ष रखूंगा।

ये भी पढेंः UP Nikay Chunav Results 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव में BJP ने लहराया परचम,…

AAP को मिली है बड़ी जीत

बता दें आम आदमी पार्टी ने पंजाब के जालंधर में लोकसभा उपचुनाव 2023 में बड़ी जीत पाई है। इससे पहले इस सीट पर पिछले 24 साल से कांग्रेस के गढ़ के रूप में मजबूत कब्जा था। पिछले साल सितंबर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही कांग्रेस के सांसद का अचानक निधन हो जाने के कारण यह सीट खाली हो गई थी। जिसे ध्वस्त करते हुए AAP सांसद सुशील कुमार रिंकू ने 58691 वोटों से जीत हासिल की है। जबकि आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव से ठीक 34 दिन पहले ही सांसद सुशील को शामिल किया था।

ये भी पढेंः Nirmala Sitharaman ने G-7 में की IMF के MD जॉर्जीवा से मुलाकात, ब्राजीली वित्तमंत्री से की इन मुद्दों पर बात

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026