---Advertisement---

Haryana में Congress की करारी हार के बाद आप सांसद Raghav Chadha का बड़ा बयान, बोले ‘कांग्रेस बीजेपी को हरा..’, जानें पूरी डिटेल

Raghav Chadha: हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद अब इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 9, 2024 5:41 अपराह्न

Raghav Chadha
Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha: हरियाणा में Congress पार्टी की हार के बाद अब इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने Congress पार्टी पर जमकर हमला बोलना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि सभी न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल के बिल्कुल उलट कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाने से चूक गई, वहीं इतिहास रचते हुए बीजेपी हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इसी बीच आप सांसद राघव चड्ढा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Raghav Chadha ने Congress पर कसा तंज

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आप सांसद Raghav Chadha ने हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि “मैं हरियाणा चुनाव को बीजेपी की जीत कम और कांग्रेस पार्टी की हार ज्यादा मानूंगा। मेरा मानना ​​है कि अगर हम एकजुट होकर चुनाव लड़ते तो नतीजे कुछ और हो सकते थे।

मुझे ऐसा लगता है देश में ऐसे कई राज्य हैं जहां कांग्रेस बीजेपी की सीधी लड़ाई में नहीं हरा पा रही है। अगर इंडिया अलायंस के सहयोगी दल सहयोग करेंगे और गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ेंगे तो नतीजे अलग होंगे।

आप सांसद ने कांग्रेस को दी नसीहत

Raghav Chadha ने आगे कहा कि “जैसा कि हमने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में देखा, बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई थी। समाजवादी पार्टी चाहती थी कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक साथ आएं लेकिन ऐसा नहीं हो सका, जिसके चलते बीजेपी को बढ़त मिली और सरकार बन गई। इसलिए, कुछ राज्यों में जहां कांग्रेस अपने दम पर बीजेपी को हराने में सक्षम नहीं है, अगर इंडिया अलायंस के सदस्यों और घटक दलों को साथ लिया जाता, तो परिणाम अलग हो सकते थे”।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आप नेता का बड़ा बयान

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर Raghav Chadha से यह पूछे जाने पर कि क्या इंडिया गठबंधन दिल्ली में एकजुट होकर लड़ेगा? इस पर आप सांसद ने कहा कि “आप दिल्ली में अपने दम पर बीजेपी को हराने में पूरी तरह सक्षम है। मुझे नहीं लगता कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली में किसी समर्थन या साझेदार की जरूरत है।

दिल्ली में लगातार तीन बार चुनाव हुए और तीनों बार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनाई. 2015 और 2020 में, अरविंद केजरीवाल और AAP ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे बड़े जनादेश के साथ सरकार बनाई।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026