---Advertisement---

Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर राज्यसभा सांसद Raghav Chadha गंभीर, केंद्र सरकार से कर दी बड़ी मांग; जानें डिटेल

Raghav Chadha: आप सांसद राघव चड्ढा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 29, 2024 2:28 अपराह्न

Raghav Chadha
Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है। जहां विपक्ष कई मुद्दों पर केंद्र सरकार से चर्चा करने का मांग कर रहा है। इसी बीच आप सांसद Raghav Chadha ने केंद्र सरकार से बड़ी मांग कर दी है। मालूम हो कि बीते कई दिनों से बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हमले हो रहे है। वहीं हाल ही में ISKCON मंदिर के पुजारी Chinmay Krishna Das की गिरफ्तारी के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्ते और खराब हो गए है। इसी बीच राघव चड्ढा ने सदन में इस मुद्दों को उठाया और केंद्र सरकार से चर्चा की मांग कर दी।

Raghav Chadha ने केंद्र सरकार से कर दी बड़ी मांग

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए Raghav Chadha ने कहा कि “नियम 267 के तहत आज मैने बहुत ही गंभीर विषय पर चर्चा का मांग की थी, वह विषय था बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार और हमले और साथ ही साथ इस्कॉन के एक संत Chinmay Krishna Das जी की जिस प्रकार से उनकी अवैध गिरफ्तारी हुई है।

उस विषय से संबंधित चर्चा हो। जब से तख्तापलट हुआ है, हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहे है उस विषय पर बांग्लादेश सरकार से क्या बातचीत रही, केंद्र सरकार वह सदन के सामने रखे। पूरा सदन एक आवाज में इस घटना की निंदा करें।

दिल्ली में कानून व्यस्था को लेकर Raghav Chadha ने क्या कहा?

बताते चले कि Raghav Chadha ने दिल्ली में कानून व्यस्था को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। लोग कानून व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। आए दिन हम यहां किसी धमाके, बलात्कार और उत्पीड़न की घटनाओं, डकैतियों की खबरें देखते हैं। इन सब चीजों से दिल्ली की जनता काफी परेशान है”।

Mamata Banerjee समेत इन नेताओं ने भी बांग्लादेश हिंसा पर जताई चिंता

आपको बता दें कि Raghav Chadha, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कहा कि “हम इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ और केंद्र को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए”। वहीं बीजेपी सांसद गिगिराज सिंह ने भी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर निशाना साधा और हमले को अमानवीय और अस्वीकार्य बताया। बताते चले कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद से ही बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यकों पर लगातार हिंसा की खबरे सामने आ रही है। वहीं बीते कुछ दिनों से स्थिति और चिंताजनक हो गई है जिसपर Raghav Chadha ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026