---Advertisement---

Rahul Gandhi: कांग्रेस परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, नेशनल हेराल्ड मामले में नेता प्रतिपक्ष, सोनिया गांधी पर केस दर्ज; समझे इसके मायने

Rahul Gandhi: कांग्रेस परिवार और उनकी मुश्किलें लगतार बढ़ती जा रही है। एक तरफ लगातार कांग्रेस पार्टी का गिरता कद गिरता जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 30, 2025 11:05 पूर्वाह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: कांग्रेस परिवार और उनकी मुश्किलें लगतार बढ़ती जा रही है। एक तरफ लगातार कांग्रेस पार्टी का गिरता कद, तो वहीं पार्टी में फूट और अब दिल्ली पुलिस ने नेशनल हेराल्ड मामले मे राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सबसे खास बात है कि एफआईआर में सैम पित्रोदा और अन्य तीन कंपनियों एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल), यंग इंडियन और डॉटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड का भी नाम है।

कांग्रेस परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने ईडी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने 3 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। जानकारी के मुताबिक इस शिकायत में 2008 से 2024 तक नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारियां साझा की गई हैं। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 66(2) के तहत, ईडी किसी भी एजेंसी को अनुसूचित अपराध दर्ज करने और उसकी जाँच करने के लिए कह सकता है। यह एफआईआर दिल्ली की एक अदालत द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में अपना फैसला 16 दिसंबर तक टालने के एक दिन बाद सामने आई है।

नेशनल हेराल्ड मामले में विपक्ष ने Rahul Gandhi और कांग्रेस पार्टी पर कसा तंज

नेशनल हेराल्ड मामले पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि, “नेशनल हेराल्ड मामला कोई षडयंत्र नहीं है। एफआईआर में एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड, जिसका स्वामित्व नेशनल हेराल्ड अखबार के पास था, को धोखाधड़ी से हासिल करने की आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया है और कहा गया है कि इस संपत्ति की कीमत लगभग 2,000 करोड़ रुपये है।

क्या यह बड़ी रकम नहीं है? और अगर एफआईआर में गांधी परिवार पर यंग इंडियन के जरिए इन संपत्तियों को हासिल करने की साजिश का आरोप लगाया गया है, तो गांधी परिवार, जिनके पास कंपनी में 76 फीसदी हिस्सेदारी है, को सामने आकर अपना पक्ष रखना चाहिए”। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी इसपर क्या प्रक्रिया देते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahul Gandhi

अक्टूबर 13, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026