GDP में आई गिरावट के बाद नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर दागे दनादन सवाल, कहा ‘भारतीय अर्थव्यवस्था तब तक तरक्की..’, जानें डिटेल

Rahul Gandhi: GDP में आई गिरावट के बाद कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है।

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi- फाइल फोटो

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने आज एक बार फिर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है, और उनपर सवालों की बौछार कर दी है। दरअसल हाल ही में GDP ग्रोथ की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मालूम हो कि जारी रिपोर्ट में GDP ग्रोथ रेट दो साल में सबसे नीचे 5.4% पहुंच गई है। जिसका डेटा शेयर किया गया था। रिपोर्ट का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे।

Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

दरअसल रिपोर्ट का हवाला देते हुए Rahul Gandhi ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “भारत की GDP ग्रोथ रेट दो साल में सबसे नीचे 5.4% पर आ गई है। बात साफ है – भारतीय अर्थव्यवस्था तब तक तरक्की नहीं कर सकती जब तक इसका फ़ायदा सिर्फ़ गिने-चुने अरबपतियों को मिल रहा हो और किसान, मज़दूर, मध्यमवर्ग और ग़रीब तरह-तरह की आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हों”। इसके बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सवालों का बौछार कर दी।

नेता प्रतिपक्ष Rahul राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर दागे दनादन सवाल

Rahul Gandhi ने आगे लिखा कि खुदरा महंगाई दर बढ़कर 14 महीने के उच्चतम स्तर 6.21% पर पहुंच गई है। पिछले साल अक्टूबर की तुलना में इस वर्ष आलू और प्याज़ की क़ीमत लगभग 50% बढ़ गई है।

अर्थव्यवस्था के लिए नई सोच चाहिए

कांग्रेस सांसद ने केंद्र पर तंज कसते कहा कि “भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक नई सोच चाहिए और बिज़नेसेस के लिए एक न्यू डील उसका अहम भाग है। सबको समान रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, तभी हमारी अर्थव्यवस्था का पहिया आगे बढ़ेगा”।

Exit mobile version