---Advertisement---

Rahul Gandhi: ’20 साल में शिक्षा पर सबसे कम बजट,’ लोकसभा में बजट 2024 को लेकर NDA Govt पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष

Rahul Gandhi: भारतीय सदन में विपक्ष के लिए आज का दिन बेहद खास है। दरअसल आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बजट 2024 को लेकर अपना पक्ष रक रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 29, 2024 2:34 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: भारतीय सदन में विपक्ष के लिए आज का दिन बेहद खास है। दरअसल आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बजट 2024 को लेकर अपना पक्ष रक रहे हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस दौरान शिक्षा बजट को लेकर केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पिछले 20 साल में सरकार द्वारा शिक्षा पर सबसे कम बजट इस बार दिया गया है।

राहुल गांधी ने इसके अलावा नीट पेपर लीक, बेरोजगारी, MSP समेत अन्य तमाम मुद्दों पर भी NDA सरकार की जमकर आलोचना की है। राहुल गांधी ने ये भी कहा है कि टैक्स टेररिज्म को रोकने के लिए बजट में सरकार ने कुछ नहीं दिया और मिडिल क्लास की छाती और पीठ में छुरा घोंपा गया है। (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-NDA)

Rahul Gandhi ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी ने आज बतौर नेचा प्रतिपक्ष लोकसभा में उपस्थित संसद सदस्यों के समक्ष बजट 2024 को लेकर अपना पक्ष रखा। राहुल गांधी ने इस दौरान केन्द्र सरकार पर शिक्षा को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने 20 साल में शिक्षा पर सबसे कम बजट दिया है।

राहुल गांधी ने इसके अलावा केन्द्र सरकार पर पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे से मुंह मोड़ने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेपर लीक के बारे में कुछ नहीं कहा और एजुकेशन सेक्टर के लिए कम पैसा दिया। राहुल गांधी का आरोप है कि केन्द्र सरकार ने टैक्स टेररिज्म को रोकने के लिए कुछ नहीं दिया है और मिडिल क्लास की छाती और पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है।

NDA सरकार का चक्रव्यूह

राहुल गांधी ने आज लोकसभा में अपना पक्ष रखते हुए NDA सरकार पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में नया चक्रव्यूह आया है जो कि कमल के आकार का है। जैसे महाभारत में अभिमन्यू को चक्रव्यूह में फंसाया गया था, वैसे ही हिंदुस्तान की जनता को फंसाया जा रहा है। केन्द्र सरकार देश के युवाओं, किसानों, माताओं-बहनों, छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारियों पर निशाना साध रही है।”

राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि “महाभारत वाले चक्रव्यूह को द्रोणाचार्य, कर्ण, कृर्पाचार्य, कृ्तवर्मा, अश्वधामा और शकुनी कंट्रोल कर रहे थे और आज के चक्रव्यूह को नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोवाल, अंबानी और अडानी कंट्रोल कर रहे हैं।”

MSP लागू करने का वादा

राहुल गांधी ने आज लोकसभा में बजट 2024 पर अपना पक्ष रखते हुए कई अहम वादे भी किए। उन्होंने कहा कि “आपने जो ‘चक्रव्यूह’ बनाया है, वह करोड़ों लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है। हम इस ‘चक्रव्यूह’ को तोड़ने जा रहे हैं। ऐसा करने का सबसे बड़ा तरीका, जो आपको डराता है, वह है जाति जनगणना। अगर ‘इंडिया गठबंधन’ सत्ता में आया तो हम इस सदन में गारंटी देते हैं कि कानूनी MSP पारित करेंगे। इसके साथ ही हम इस सदन में जाति जनगणना पारित करेंगे।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026