Rahul Gandhi: बीते दिन नेता प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी, आरएसएस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला, हालांकि इस बार उनका लहजा काफी सख्त नजर आया। दरअसल Rahul Gandhi ने रचनात्मक कांग्रेस सम्मेलन में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी, और केंद्र सरकार पर पूरी तरह से हमलावर नजर आए।
अब इस मामले में बीजेपी ने पलटवार करना शुरू कर दिया है। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और क्रेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नेता प्रतिपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। इसके अलावा बीजेपी के कई नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का Rahul Gandhi का पलटवार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “राहुल गांधी मानसिक रूप से परेशान लगते हैं और उनकी यह परेशानी उनके चेहरे पर साफ दिखती है। उनके व्यवहार ने शालीनता की सारी हदें पार कर दी हैं। संसद में ज़िम्मेदारी से पेश आने के बजाय, वे बेहद आपत्तिजनक बातें कह रहे हैं।
VIDEO | Union Minister Giriraj Singh says, “…Rahul Gandhi appears to be mentally frustrated, and his frustration is evident on his face. His conduct has crossed all limits of decency. Instead of behaving responsibly in Parliament, he is making highly objectionable remarks. If… pic.twitter.com/Ru9zISFeoK
— Press Trust of India (@PTI_News) August 13, 2026
अगर सोनिया गांधी ने दखल नहीं दिया और यह पक्का नहीं किया कि उन्हें सही मदद मिले, तो हालात गंभीर हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके बार-बार के हमले गहरी निराशा और गुस्से का नतीजा लगते हैं”।
नेता प्रतिपक्ष का बीजेपी और पीएम मोदी पर तंज
बीते दिन Rahul Gandhi ने रचनात्मक कांग्रेस सम्मेलन में पीएम मोदी और तंज कसते हुए कहा कि “हमारा काम बहुत आसान है और हम उन्हें परेशान कर सकते हैं। मैं आपको बता रहा हूँ, (PM) नरेंद्र मोदी रात को सो नहीं पाते, आपने (HM) अमित शाह को देखा, लोग उन्हें क्या कहते थे?
VIDEO | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “Our job is very simple and we can drive them crazy…I am telling you, (PM) Narendra Modi does not sleep at night.. You saw (HM) Amit Shah, what did they used to call him? Chanakya? And Sardar Patel… Where has he… pic.twitter.com/YJi6Xi5Cfx
— Press Trust of India (@PTI_News) August 13, 2026
चाणक्य? और सरदार पटेल वे कहाँ गायब हो गए? वे संसद भवन में दाखिल नहीं हो पाए, क्यों? क्योंकि पहली बार, उन्हें भारत की आवाज़ महसूस हो रही है।” इसके अलावा भी नेता प्रतिपक्ष ने आरएसएस को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की थी। हालांकि उनके बयान के बाद बीजेपी ने कड़ी आलोचना की है।
