---Advertisement---

Haryana में BJP का करिश्मा, जम्मू कश्मीर में NC को पूर्ण बहुमत; Rahul Gandhi का जलवा खत्म? क्या आगामी चुनावों पर पड़ेगा असर

Rahul Gandhi: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद भाजपा राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 9, 2024 3:51 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: Haryana में BJP की शानदार जीत के बाद भाजपा राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। वहीं अगर जम्मू कश्मीर की बात करें तो वहां पर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी जबरदस्त जीत हासिल कर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। हालांकि एग्जिट पोल के नतीजों से बिल्कुल उलट हरियाणा में कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाने से चूक गई। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में कांग्रेस ने 99 सीट हासिल कर अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं अब कई तरह के सवाल खड़े हो गए है। पहला सवाल- क्या Rahul Gandhi का जलवा खत्म हो गया है। या फिर कांग्रेस की आंतरिक कलह बनी हार की वजह? आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी

BJP ने Haryana में रचा इतिहास

बीते दिन यानि 8 अक्टूबर को हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव नतीजें जारी होने के बाद जहां एक तरफ BJP खुशियां मनाई रही है, वहीं कांग्रेस के हाथ मायूसी लगी है। दरअसल न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल के बिल्कुल उलट बीजेपी ने हरियाणा में इतिहास रचते हुए तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 48 सीटें अपने नाम की है। वहीं कांग्रेस को 37 सीटें हाथ लगी है। हालांकि कांग्रेस के कई नेता ने एक बार फिर एवीएम पर सवाल खड़ा कर दिया है। वहीं हार की एक वजह बड़ी वजह आंतरिक कलह भी मानी जा रही है।

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को भारी नुकसान

अगर जम्मू कश्मीर की बात करें तो जम्मू कश्मीर में NC और कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है। हालांकि जम्मू कश्मीर में भी Rahul Gandhi की पार्टी ने महज 6 सीटों पर ही जीत हासिल की है। वहीं NC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 42 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाने जा रही है। हालांकि एनसी गठबंधन के साथ रहने के बाद भी कांग्रेस को यहां पर कुछ ज्यादा फायदा नहीं मिला है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी का जलवा खत्म हो गया है?

क्या Rahul Gandhi का जलवा खत्म

दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद अब कांग्रेस में भी कलह शुरू हो गई है। नतीजें आने के बाद कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष पर भी कई सवाल खड़े हो रहे है कि क्या Rahul Gandhi का जलवा अब खत्म हो गया है? या कांग्रेस गठबंधन के साथ ही सरकार बनाने में सक्ष्म है। हालांकि यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी। इसके लिए हमे आगामी राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का इंतजार करना होगा। इसके अलावा कांग्रेस के कई दिग्गज नेता एक बार फिर ईवीएम पर सवाल खड़े कर रहे है।

क्या आगामी चुनावों में Rahul Gandhi की राह होगी मुश्किल?

आपको बता दें कि इसी साल के अंत में 2 राज्यों के विधानसभा चुनाव होने है, जिसमे महाराष्ट्र और झारखंड शामिल है। इसके अलावा साल 2025 के शुरूआत में ही दिल्ली विधानसभा चुनाव होना है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल है कि हरियाणा में हार के बाद क्या कांग्रेस की राह मुश्किल होने वाली है। हम ऐसा इसलिए कर रहे है क्योंकि महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना समेत इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ सकती है।

वहीं झारखंड में भी जेएमएम पार्टी है जो इंडिया गठबंधन का ही हिस्सा है। अब कयास यह लगाए जा रहे है कि कांग्रेस पार्टी को सीट बंटवारे में मुश्किलों को सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल समेत कई इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है। अगर आसान भाषा में कहे तो सीटों के बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन पर दवाब बनाने पर कांग्रेस को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi का अगला कदम क्या होने वाला है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026