---Advertisement---

Rahul Gandhi ने एक बार फिर PM Modi से पूछा सवाल, ‘हाथ’ का साथ छोड़ने वाले नेताओं पर भी कसा तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अडानी मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया है। इस दौरान उन्होंने उन नेताओं पर तंज कसा है जिन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 8, 2023 3:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस दिनों सुर्खियों में है। ऐसे में उन्होंने शनिवार को अडानी मुद्दे को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला किया है। इस बार उन्होंने पीएम मोदी से अडानी के कथित बेनामी संपत्ति को लेकर सवाल खड़ा किया है। सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि “अडानी की कंपनियों में ₹20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?” इस दौरान पूर्व सांसद राहुल गांधी अपने कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं पर भी निशाना साधा है।

अडानी के नाम की स्पेलिंग से साधा निशाना

राहुल गांधी ने आज पीएम मोदी से सावल करने के साथ – साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नेताओं पर वार किया है। उन्होंने बीजेपी में शामिल हुए नेताओं पर तंज कसने के लिए एक अडानी के नाम का प्रयोग किया है। उन्होंने अपने उस ट्वीट में ही एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अडानी अंग्रेजी में लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। पूर्व सांसद राहुल गांधी ने इस स्पेलिंग में ऐसे नेताओं के नामों को जोड़ा है जिन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया है।

ट्विट में इन नेताओं के नाम का है जिक्र

पूर्व सांसद राहुल गांधी ने आज जो ट्विट किया है उसमें अडानी का नाम है। इस नाम के पहले अक्षर को A को लेकर उन्होंने गुलाम नबी आजाद का नाम जोड़ा है। वहीं D वर्ड के साथ में उन्होंने सिंधिया का नाम जोड़ा है। इसके साथ ही अगले अक्षर A के साथ किरण रेड्डी और N के साथ हिमंत विस्वा शर्मा का नाम है। वहीं आई के साथ में अभी जल्द ही बीजेपी में शामिल हुए अनिल एंटनी का नाम दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ेंः Delhi MCD Mayor Election: एक बार फिर शुरू होगा मेयर पर घमासान, जानें क्या है चुनावी प्रक्रिया?

अडानी मुद्दे को लेकर शरद पवार ने साधा निशाना

पूर्व संसद राहुल गांधी एक तरह जहां अडानी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कस्ते हुए दिखाई दे रहे हैं वहीं उनके महाराष्ट्र में सहयोगी दल के नेता शरद पावर ने अलग तरह की राय को पेश किया है। उन्होंने एक निजी न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा है कि ” ऐसा लग रहा है की जैसे अडानी को टारगेट किया जा रहा हो।’ वहीं हिंडनबर्ग के मुद्दे को लेकर भी उन्होंने अपनी राय जाहिर की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पावर ने बताया कि जब कोई भी विदेशी संस्था इस तरह का रिपोर्ट पेश करती है तो कई सारी चीजों को देखना होता है आखिर वह संस्था इस तरह का रिपोर्ट क्यों पेश कर रही है और इसके पेश होने के पीछे की वजह क्या है।

देश के लोग ऐसे मुद्दे को लेकर सड़क पर उतर आते हैं और इसका खामियाजा देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ती है। उन्होंने जेपीसी की मांग वाले मुद्दे को खुद से अलग कर लिया है। इसको लेकर कांग्रेस ने उनकी काफी आलोचना की थी जिसपर उन्होंने सफाई पेश करते हुए कहा कि वह मैंने इसको खुद से अलग इसलिए किया है क्योंकि इसमें बनने वाले सदस्यों की 21 टीम मेम्बरों में 15 सत्ता पक्ष के ही होंगे। अगर ऐसा हुआ तो सच्चाई का पता नहीं लग पाएगा।

ये भी पढ़ेंःभ्रष्टाचार को लेकर BJP ने खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, Twitter पर जारी किया Congress Files

 

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026