---Advertisement---

‘मेवाड़ का निवासी, कांग्रेसी और राहुल गांधी का सिपाही..,’ असम CM के तल्ख रुख पर Pawan Khera का पलटवार; नए आरोपों के साथ साधा निशाना

नई दिल्ली से गुवाहाटी तक छिड़े घमासान के बीच Pawan Khera नए आरोपों के साथ नजर आए हैं। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी का जिक्र करते हुए पवन खेड़ा ने कुछ नए आरोप लगाए हैं जिसको लेकर सुर्खियां बन रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 9, 2026 1:28 अपराह्न

Pawan Khera
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Khera: नई दिल्ली में रहने वाले एक कांग्रेस प्रवक्ता इन दिनों गुवाहाटी से कोलकाता, चेन्नई, मुंबई तक सुर्खियों का केन्द्र बने हैं। सियासत में दिलचस्पी रखने वाले समझ गए होंगे कि यहां बात पवन खेड़ा के संदर्भ में हो रही है। नई दिल्ली में असम पुलिस की दस्तक के बाद पवन खेड़ा ने नए आरोपों के साथ सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर पलटवार किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने खुद को मेवाड़ का निवासी, कांग्रेसी और राहुल गांधी का सिपाही बताया है। उन्होंने कहा कि मेरे डरने का सवाल ही नहीं उठता। सीएम हिमंता की पत्नी रिनिकी भुइंया के पास तीन पासपोर्ट होने का दावा करने वाले पवन खेड़ा कुछ नए आरोपों के साथ पलटवार करते नजर आए हैं जिसकी खूब चर्चा है।

सीएम हिमंता पर Pawan Khera के नए आरोपों से मची सनसनी!

कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से बीते कल एक वीडियो साझा किया गया। इस वीडियो में पवन खेड़ा नए आरोपों के साथ सीएम हिमंता पर पलटवार करते नजर आए।

पवन खेड़ा ने खुद को मेवाड़ का निवासी, सच्चा कांग्रेसी और राहुल गांधी का सिपाही बताते हुए डरने की बात से नकार दिया। उन्होंने कहा है कि मैं पुलिस से डरने वाला नही हूं। पवन खेड़ा ने सवालिया अंदाज में पूछा कि “जब गोपनीयता समझौते को रद्द किया गया, तो व्योमिंग में स्थित ‘भुइंया प्रॉपर्टीज एलएलसी’ नामक कंपनी के बारे में जानकारी सामने आई।”

दरअसल, पवन खेड़ा ने इससे पूर्व सीएम हिमंता की पत्नी रिनिकी भुइंया के पास तीन पासपोर्ट होने का दावा किया था। उन्होंने नए आरोप लगाते हुए भुइंया प्रॉपर्टीज एलएलसी नामक कंपनी पर सवाल उठाए। इसमें कथित तौर पर सीएम हिमंता की पत्नी रिनिकी भुइंया शर्मा को अधिकृत प्रबंधक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। पवन खेड़ा ने कहा कि कंपनी के गोपनीयता समझौते (एनडीए) में उनके कई पते और कई नागरिकताएं दर्ज हैं। इस आरोप को लेकर नए सिरे से घमासान का दौर जारी है।

फर्जी पासपोर्ट को लेकर आरोपों के बाद छिड़ा घमासान!

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज मतदान का दौर जारी है। जब चुनावी प्रचार-प्रसार चल रहा था तभी कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइंया सरमा के पास तीन देशों का पासपोर्ट होने के आरोप लगाए थे। इसको लेकर खूब सियासी घमासान देखने को मिला। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की तल्ख बयानबाजी भी सामने आई।

आलम ये हुआ कि पवन खेड़ा के खिलाफ मामले दर्ज दुए। असम पुलिस की एक यूनिट कांग्रेस प्रवक्ता की तलाश में नई दिल्ली तक पहुंच गई। हालांकि, वे मौके पर नहीं मिले। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम पुलिस पवन खेड़ा को पाताल से भी ढूंढ़ निकालेगी। इसी बीच पवन खेड़ा नए आरोपों के साथ सामने आए हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रकरण में आगे क्या होता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026