Rahul Gandhi: मतदान भले ही संपन्न हो चुका है लेकिन सूबे में सियासी पारा घटने का नाम नहीं ले रहा। ये हाल पूर्वोत्तर के सियासी केन्द्र असम का है जहां बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का दावा कर रही है। इसी बीच असम सरकार कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। इसको लेकर राहुल गांधी फ्रंटफुट पर नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने पवन खेड़ा को हर कदम साथ का भरोसा देते हुए उनके साथ कदम से कदम मिलाने की बात कही है। नेता प्रतिपक्ष ने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को निशाने पर लेते हुए उन पर कई आरोप लगाए हैं।
SC पहुंची हिमंता सरकार को Rahul Gandhi ने फटकारा!
पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ असम की हिमंता बिस्वा सरमा सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।
The present CM of Assam is the most corrupt in the country. He will not escape the law. His abuse of state power to harass his political opponents and critics is against the Constitution.
The questions that are being raised have to be probed. Transparency, accountability of…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 13, 2026
असम सरकार के इस फैसले पर राहुल गांधी तल्ख नजर आए हैं। उन्होंने सीएम हिमंता पर निशाना साधते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी लिखते हैं कि “असम के वर्तमान मुख्यमंत्री देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। वे कानून से बच नहीं पाएंगे। राजनीतिक विरोधियों और आलोचकों को परेशान करने के लिए राज्य शक्ति का उनका दुरुपयोग संविधान के विरुद्ध है। उठाए जा रहे सवालों की जांच होनी चाहिए। पारदर्शिता, सत्ता की जवाबदेही और कानून का शासन हमारे संवैधानिक मूल्यों का आधार हैं। कांग्रेस पार्टी पवन खेड़ा के साथ खड़ी है। हम डरेंगे नहीं।” उनकी ये प्रतिक्रिया खूब खबरों में है।
तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंची हिमंता सरकार!
मतदान से कुछ ही दिन पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइंया पर गंभीर आरोप लगाए थे। तीन पासपोर्ट से जुड़े दावे को लेकर पवन खेड़ा के खिलाफ असम में प्राथमिकी भी दर्ज हुई। इसके बाद असम कांग्रेस प्रवक्ता के दिल्ली आवास पर पहुंची जहां वो नहीं मिले। कुछ ही दिनों बाद पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से ट्रांजिट अग्रिम जमानत मिलने की बात कही गई। अब हाइकोर्ट के इसी फैसले को लेकर असम सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। इसको लेकर राहुल गांधी तल्ख हैं और सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर आरोप लगा रहे हैं।
