---Advertisement---

BJP आलाकमान के इस तल्ख टिप्पणी को लेकर CM गहलोत की नसीहत, भाषा के साथ धर्म को लेकर कह दी बड़ी बात

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा के चुनाव संपन्न होने हैं। इसके लिए सत्तारुढ़ दल कांग्रेस के साथ विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा की तैयारियां भी जोरों पर हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 10, 2023 4:54 अपराह्न

Rajasthan Assembly Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा के चुनाव संपन्न होने हैं। इसके लिए सत्तारुढ़ दल कांग्रेस के साथ विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा की तैयारियां भी जोरों पर हैं। बीते दिन बीजेपी आलाकमान की ओर से पीएम मोदी ने उदयपुर की धरती से कहा था कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार आतंकियों से सहानुभूति रखने वाली है। ये राज्य को बर्बाद कर देगी। पीएम मोदी के इस बयान को लेकर खूब सुर्खियां बनीं और अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार करते हुए पीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पीएम धर्म के नाम पर लोगों को भड़का रहे हैं और उनकी ये भाषा स्वीकार्य योग्य नहीं है।

CM गहलोत का पीएम पर कड़ा प्रहार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीते दिन पीएम मोदी द्वारा दिए गए बयान को लेकर उन पर पलटवार किया है। सीएम गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वो स्वीकार्य योग्य नहीं है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि पीएम धर्म के नाम पर लोगों को भड़का रहे हैं और भाजपा के नेताओं द्वारा उन्हें सही जानकारी नहीं उपलब्ध कराई जा रही है।

राजस्थान के सीएम गहलोत ने इस दौरान कन्हैया लाल हत्याकांड का भी जिक्र किया और कहा कि हमने 2 घंटो के अंदर ही हत्यारों को पकड़ लिया था। एनआईए द्वारा केस को हैंडल किए जाने पर सीएम ने कहा कि उन्हें आगे आकर बताना चाहिए कि अब तक केस में क्या हुआ है।

पीएम मोदी ने कही थी ये बात

देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में पीएम भी इन चुनावी राज्यों का दौरा कर रहे हैं और अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बीते दिन राजस्थान के उदयपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सरकार के कारण ही पीएफआई जैसे आतंकी संगठन के लोग बेझिझक रैलियां निकाल रहे हैं। वहीं उन्होंने कांग्रेस की राजस्थान सरकार को आतंकियों के प्रति सहानुभूति रखने वाली सरकार भी करार दिया था। पीएम मोदी के इस बयान को लेकर खूब सुर्खियां भी बनीं और अब सीएम गहलोत ने भी इस पर पलटवार किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 11, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 11, 2026