---Advertisement---

‘एक किलो सोने से बनी…’ राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर आप नेता Anurag Dhanda का बड़ा खुलासा, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लगातार एक्शन मोड में है। जिसका असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 4, 2026 4:00 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लगातार एक्शन मोड में है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मालूम हो कि आप नेता Anurag Dhanda लगातार केंद्र सरकार और योगी सरकार पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे है।

हालांकि यूपी सरकार की तरफ से  मामला सामने आते ही तुरंत एसआईटी का गठन कर दिया गया था और रिपोर्ट आने के बाद लगातार गिरफ्तारी हो रही है। इसकी अलावा आगे की जांच जारी है। इसी बीच आप नेता ने एक वीडियो शेयर करते हुए राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल खड़े किए है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

आप नेता Anurag Dhanda ने उठाए गंभीर सवाल

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पूर्व गृह सचिव ने करीब एक किलो सोने से बनी राम चरित मानस राम मंदिर में भेंट की थी वो भी ग़ायब है। न रसीद मिली आजतक और न ही जवाब।

सोचिये अगर चंपत राय को गृह सचिव स्तर के अधिकारी का भी डर नहीं तो उसके सिर पर किसका हाथ होगा”? दरअसल पूर्व गृह सचिव एस. लक्ष्मी नारायण ने राम मंदिर में चढ़ाई थी सोने से बनी राम चरित मानस, साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की रसीद या जानकारी नहीं दी गई है।

राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज

इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। विपक्ष मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहा है, जबकि सत्तापक्ष का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है और जांच एजेंसियों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने दिया जा रहा है।

वहीं आप नेता Anurag Dhanda लगातार इस मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रख रहे है। साथ ही वहीं कई अन्य चीजों का भी लगातार खुलासा कर रहे है। हालांकि अब देखना होगा कि अब एसआईटी आगे क्या जानकारी देता है या फिर नए खुलासे करता है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

Arvind Kejriwal

अगस्त 24, 2026

Punjab News

अगस्त 24, 2026

Punjab News

अगस्त 24, 2026

Rashifal 25 August 2026

अगस्त 24, 2026

Punjab News

अगस्त 24, 2026