Rekha Gupta: पीएम मोदी 8 मार्च को दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा देने जा रहे है। इसकी जानकारी खुद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है। दरअसल पीएम मोदी देश की पहली रिंग मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। जिसमे मजलिस पार्क – मौजपुर-बाबरपुर, दीपाली चौक- मजलिस पार्क शामिल है। गौरतलब है कि इस रूट के शुरू होने से दिल्ली के कई इलाकों को फायदा पहुंचेगा। अभी कई जगहों पर मेट्रो की पहुंच नहीं, जिस वजह से दिल्लीवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब इन दोनों रूट के खुलने से लोगों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। खासकर नौकरीपेशा लोगों के लिए।
पीएम मोदी दिल्लीवासियों को देंगे बड़ी सौगात
सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि देश की पहली “रिंग मेट्रो” दिल्ली में! 8 मार्च 2026 को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों द्वारा दिल्ली मेट्रो फेज़-IV के दो महत्वपूर्ण कॉरिडोर का उद्घाटन किया जाएगा।
देश की पहली “रिंग मेट्रो” दिल्ली में!
8 मार्च 2026 को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर-कमलों द्वारा दिल्ली मेट्रो फेज़-IV के दो महत्वपूर्ण कॉरिडोर का उद्घाटन किया जाएगा।
🚈 मजलिस पार्क – मौजपुर-बाबरपुर
पिंक लाइन | 12.3 किमी | 8 स्टेशन🚈 दीपाली चौक – मजलिस… pic.twitter.com/jO3gf5BYys
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 6, 2026
- मजलिस पार्क – मौजपुर-बाबरपुरपिंक लाइन | 12.3 किमी | 8 स्टेशन।
- दीपाली चौक – मजलिस पार्क मैजेंटा लाइन | 9.92 किमी | 7 स्टेशन।
दिनांक: 08 मार्च 2026, समय: सुबह 10 बजे, स्थान: डी.डी.ए. ग्राउंड, बुराड़ी रोड, संत निरंकारी मंडल के पास, दिल्ली
इन नए कॉरिडोर के साथ दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों के बीच यात्रा और अधिक तेज़, आसान और सुविधाजनक होगा।
3 नए मेट्रो कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास – Rekha Gupta
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक अन्य पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा कि 8 मार्च 2026 को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी दिल्ली मेट्रो फेज़-V(A) के तहत 3 नए कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। रामकृष्ण आश्रम मार्ग – इंद्रप्रस्थ 9.9 किमी | सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर। तुगलकाबाद – कालिंदी कुंज 3.9 किमी | गोल्डन लाइन एक्सटेंशन।
8 मार्च 2026 को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी दिल्ली मेट्रो फेज़-V(A) के तहत 3 नए कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे।
🚇 रामकृष्ण आश्रम मार्ग – इंद्रप्रस्थ
📏 9.9 किमी | सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर🚇 तुगलकाबाद – कालिंदी कुंज
📏 3.9 किमी | गोल्डन लाइन एक्सटेंशन🚇 एरोसिटी –… pic.twitter.com/nTDZzEKhOB
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 6, 2026
एरोसिटी – IGI टर्मिनल-1, 2.3 किमी | गोल्डन लाइन एक्सटेंशन। 8 मार्च, सुबह 10 बजे, DDA ग्राउंड, बुराड़ी, तेज़ सफर, कम प्रदूषण, बेहतर कनेक्टिविटी विकसित दिल्ली की दिशा में एक और मजबूत कदम।
