---Advertisement---

‘सभी लोगों को रिहा करने…’ एफआईआर पर सीजेपी प्रवक्ता Saurav Das का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी महत्वपूर्ण जानकारी

Saurav Das: धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे को लेकर जारी आंदोलन अब खत्म हो चुका है। बिहार समेत देश के कई राज्यों में ऐसे आंदोलन हु थे, जहां पुलिस की तरफ से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। वहीं अब इस मामले पर सीजेपी पार्टी के प्रवक्ताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और कहां ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 28, 2026 11:53 पूर्वाह्न

Saurav Das
Follow Us
---Advertisement---

Saurav Das: धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे को लेकर जारी आंदोलन अब खत्म हो चुका है। बिहार समेत देश के कई राज्यों में ऐसे आंदोलन हु थे, जहां पुलिस की तरफ से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। वहीं अब इस मामले पर सीजेपी पार्टी के प्रवक्ताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और कहां था कि पकड़े गए प्रदर्शनकारियों को जल्द नहीं छोड़ा जाता है तो वह फिर से आंदोलन कर सकते है। वहीं अब इस मामले में पार्टी के प्रवक्ता Saurav Das ने प्रतिक्रिया दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

एफआईआर पर Saurav Das का बड़ा खुलासा

बता दें कि Saurav Das ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा “बिहार और असम में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद, हमें भरोसा दिलाया गया है कि राजस्थान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। कोई FIR दर्ज नहीं की गई है और न ही की जाएगी।

हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि BJP/NDA शासित अन्य संवेदनशील राज्यों में भी प्रदर्शनकारियों के हित में ज़रूरी भाषा में नोटिफिकेशन जारी हों। हम किसी भी युवा को इस लड़ाई में अकेला नहीं छोड़ेंगे”!

दिल्ली पुलिस को लेकर क्या बोले सीजेपी प्रवक्ता

बता दें कि बीती देर रात सीजेपी के प्रवक्ता Saurav Das ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि “अभी रात का 1 बज रहा है और हमने दिल्ली पुलिस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक खत्म की है। वे सरकार के साथ हमारी बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे थे। हमने उनसे उन मुद्दों के बारे में पूछा जो अभी भी लंबित हैं और अपनी यह चिंता भी जताई कि हो सकता है सरकार अपने वादों को पूरा न करे।

वे अपने साथ बिहार गृह विभाग की प्रेस विज्ञप्ति लाए थे, जिसमें कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सभी FIR वापस ले ली जाएंगी और भविष्य में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। सरकार ने हमें भरोसा दिलाया है कि कल तक अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई से जुड़ी हमारी सभी चिंताओं को दूर करने वाले नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे और प्रदर्शनकारी सुरक्षित रहेंगे।”

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 28, 2026

Varanasi Viral Video

जुलाई 28, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 28, 2026

Anti-Paper Leak Bill

जुलाई 28, 2026

Dhanush

जुलाई 28, 2026

Punjab News

जुलाई 27, 2026