---Advertisement---

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, Scooty Yojana में बड़ा फेरबदल, क्या मेघावी छात्राओं को अब नहीं मिलेगी स्कूटी? जानें सबकुछ

Scooty Yojana: राजस्थान सरकार स्कूली छात्राओं के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना चला रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 7, 2026 5:04 अपराह्न

Scooty Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Scooty Yojana: राजस्थान सरकार द्वारा लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमे महिला, लड़की, युवा, बुजुर्ग शामिल है। इसी बीच अब राजस्थान सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। दरअसल राज्य सरकार द्वारा मेधावी और प्रतिभाशाली स्कूली छात्राओं के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना शामिल है। इस स्कीम के तहत मेधावी छात्राओं को राज्य सरकार की तरफ से स्कूटी दी जाती है।

हालांकि योजना में आई रही दिक्कतों के कारण राजस्थान सरकार की तरफ से एक अहम फैसला लिया गया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या अब योजना का लाभ नहीं मिलेगा? चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Scooty Yojana में बड़ा फेरबदल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान में मेधावी छात्राओं के लिए विगत वर्षो से चलाई जा रही स्कूटी योजनाओं में मौजूदा भजनलाल सरकार की ओर बड़ा और गेमचेंजर बदलाव कर दिया हैं। बता दें कि मेधावी छात्रों को सरकार की तरफ से स्कूटी का वितरण किया जाता था।

लेकिन अब राज्य सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है कि इन मेधावी छात्रों के खाते में सीधा पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब छात्राओं को 70000 रूपये दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि इस फैसले से छात्राओं को स्कूटी के लिए सालों का इंतजार नहीं करना होगा। क्योंकि योजना के लागू होने के बाद भी अभी स्कूटी का वितरण नहीं हुआ है।

योजना के लिए पात्रता

अगर Scooty Yojana के पात्रता की बात करें तो –

  •  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 65% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 75% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली वे छात्राएं जो राजस्थान के किसी भी विद्यालय में पढ़ रही हैं।
  • राजस्थान स्थित किसी भी कॉलेज से स्नातक की डिग्री (जैसे BABED/ B.SC.BED/ B.COM.BED/BE/B.TECH/ B.ARCH/MBBS/IIT/BBA/ BBM/BCA/ BDS/ BHMS/ BAMS/LAW/ आदि) प्राप्त की हो और नियमित छात्र के रूप में अध्ययनरत हो।
  • यदि स्नातक की डिग्री में प्रवेश लेने के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के वर्ष से एक वर्ष का अंतराल हो तो इस योजना का लाभ देय नहीं होगा।
  • अन्य किसी योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही छात्राओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। अन्य किसी योजना के तहत वित्तीय सहायता/छात्रवृत्ति प्राप्त कर रही छात्राओं को भी इस योजना से वंचित नहीं किया जाएगा।
  • राज्य सरकार की किसी भी योजना के लागू होने से पहले, किसी भी कक्षा में अपने अंकों के आधार पर स्कूटी का लाभ प्राप्त कर चुकी छात्राएं इस योजना के तहत स्कूटी प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं होंगी।

Scooty Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

अप्लाई करने के लिए छात्राओं को कुछ जरूरी दस्तावेज देना अनिवार्य है जिसमे –

आधार कार्ड, पते के प्रमाण की फोटो,  बैंक पासबुक की फोटो, जन्म प्रमाण पत्र की फोटो, निवास प्रमाण पत्र की फोटो,
शैक्षिक योग्यता की मार्कशीट/प्रमाणपत्र की फोटो,  शुल्क फोटो, आय प्रमाण पत्र की फोटो, जन आधार/भामाशाह कार्ड फोटो। आवेदन के समय इन दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026