राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, Scooty Yojana में बड़ा फेरबदल, क्या मेघावी छात्राओं को अब नहीं मिलेगी स्कूटी? जानें सबकुछ

Scooty Yojana: राजस्थान सरकार स्कूली छात्राओं के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना चला रही है।

Scooty Yojana

फाइल फोटो

Scooty Yojana: राजस्थान सरकार द्वारा लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमे महिला, लड़की, युवा, बुजुर्ग शामिल है। इसी बीच अब राजस्थान सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। दरअसल राज्य सरकार द्वारा मेधावी और प्रतिभाशाली स्कूली छात्राओं के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना शामिल है। इस स्कीम के तहत मेधावी छात्राओं को राज्य सरकार की तरफ से स्कूटी दी जाती है।

हालांकि योजना में आई रही दिक्कतों के कारण राजस्थान सरकार की तरफ से एक अहम फैसला लिया गया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या अब योजना का लाभ नहीं मिलेगा? चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Scooty Yojana में बड़ा फेरबदल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान में मेधावी छात्राओं के लिए विगत वर्षो से चलाई जा रही स्कूटी योजनाओं में मौजूदा भजनलाल सरकार की ओर बड़ा और गेमचेंजर बदलाव कर दिया हैं। बता दें कि मेधावी छात्रों को सरकार की तरफ से स्कूटी का वितरण किया जाता था।

लेकिन अब राज्य सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है कि इन मेधावी छात्रों के खाते में सीधा पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब छात्राओं को 70000 रूपये दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि इस फैसले से छात्राओं को स्कूटी के लिए सालों का इंतजार नहीं करना होगा। क्योंकि योजना के लागू होने के बाद भी अभी स्कूटी का वितरण नहीं हुआ है।

योजना के लिए पात्रता

अगर Scooty Yojana के पात्रता की बात करें तो –

Scooty Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

अप्लाई करने के लिए छात्राओं को कुछ जरूरी दस्तावेज देना अनिवार्य है जिसमे –

आधार कार्ड, पते के प्रमाण की फोटो,  बैंक पासबुक की फोटो, जन्म प्रमाण पत्र की फोटो, निवास प्रमाण पत्र की फोटो,
शैक्षिक योग्यता की मार्कशीट/प्रमाणपत्र की फोटो,  शुल्क फोटो, आय प्रमाण पत्र की फोटो, जन आधार/भामाशाह कार्ड फोटो। आवेदन के समय इन दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी।

Exit mobile version