---Advertisement---

क्या महाराष्ट्र की राजनीति में होने जा रहा है बड़ा फेरबदल, Sharad Pawar से मिले एकनाथ शिंदे, तो ठाकरे ग्रुप ने जताई आपत्ति, जानें सबकुछ

Sharad Pawar: शरद पवार के साथ उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की हालिया मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 10, 2026 1:02 अपराह्न

Sharad Pawar
Follow Us
---Advertisement---

Sharad Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। बता दें कि बीते दिन राज्य के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की हालिया मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। इस मुलाकात के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से इस पर नाराजगी जताई गई है, जिससे राज्य में नए राजनीतिक समीकरण बनने की अटकलें तेज हो गई हैं। कई तरह के सवाल खड़े होना शुरू हो गए है कि क्या महाअघाड़ी गुट में फूट आ गई है और क्या यह टूट जाएगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Sharad Pawar और एकनाथ शिंदे से मुलाकात पर क्या बोले संजय राउत

NCP (SP) प्रमुख शरद पवार की महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के साथ हुई मुलाक़ात पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “शरद पवार निस्संदेह एक बड़े और सम्मानित नेता हैं। हालाँकि, ऐसे व्यक्ति के साथ बैठक करना जिसे हम ‘गद्दार’ मानते हैं और जिसने हमारी सरकार गिराई, बेहद निराशाजनक है। ऐसी हरकतें उनके कद के नेता की विश्वसनीयता और भरोसे को कम करती हैं।

एक वरिष्ठ नेता के तौर पर शरद पवार के लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है, लेकिन हमारी नज़र में एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार और राजनीतिक धोखेबाज़ी का कल्चर बढ़ावा दिया है। हम अपनी बात कहने से डरते नहीं हैं। दूसरे लोग जो सही समझते हैं, वह करने के लिए आज़ाद हैं, लेकिन हम ऐसी बैठक से सहमत नहीं हैं। अगर किसी को यह सही लगता है, तो यह उनकी मर्ज़ी है। हालाँकि, हमारा मानना ​​है कि ऐसी हरकतें नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की विश्वसनीयता को कमज़ोर करती हैं।”

क्या टूट जाएगा महाअघाड़ी गुट?

बता दें कि इस घटना के बाद से ही महाविकास अघाड़ी के शीर्ष नेताओं के अगले बयानों और विधानसभा सत्र के दौरान होने वाली राजनीतिक गतिविधियों पर रहेगी। यदि गठबंधन के भीतर मतभेद बढ़ते हैं या कोई नया राजनीतिक फैसला सामने आता है, जो ये पार्टियों के लिए एक बुरी खबर होगी।

वहीं कांग्रेस की तरफ से भी इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। बता दें कि शदर पवार और एकनाथ शिंदे ने उद्धव गुट में हलचल मचा दी है। वहीं कयास तो यह भी लगाए जा रहे है कि महाराष्ट्र की राजनीति अब पूरी तरह से गरमाने जा रही है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026