---Advertisement---

Shashi Tharoor को लेकर BJP और Congress में छिड़ी जंग, भाजपा नेता ने Rahul Gandhi पर लगाया गंभीर आरोप; जानें पूरी डिटेल

Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर लगातार चर्चाओं में बने हुए है, आलम यह है कि अब कांग्रेस भी अपने नेता पर हमलावर नजर आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 30, 2025 12:51 पूर्वाह्न

Shashi Tharoor
Follow Us
---Advertisement---

Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर लगातार चर्चाओं में बने हुए है, आलम यह है कि अब कांग्रेस भी अपने नेता पर हमलावर नजर आ रही है, दरअसल ये सिलसिला बीते दिन से शुरू हुआ था। कांग्रेस नेता उदित राज ने Shashi Tharoor पर गंंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह बीजेपी की तारीफ कर रहे है। वहीं आज पवन खेड़ा ने थरूर को लेकर एक ट्वीट किया, जिसके बाद सियासत गरमा गई है, वहीं अब बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। इसके अलावा शशि थरूर ने भी कांग्रेस के नेताओं को जमकर जवाब दिया, चलिए आपको समझाते है पूरा माजरा।

Shashi Tharoor को लेकर BJP और Congress में छिड़ी जंग

कांग्रेस द्वारा Shashi Tharoor पर लगाए जा रहे है आरोपों के बाद अब कांग्रेस पर हमलावर नजर आ रही है, जिसके बाद सियासत पूरी तरह से गरमा गई है, इसी बीच बीेजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा कि, “कांग्रेस न तो उन्हें स्वीकार कर पा रही है और न ही उन्हें बाहर निकाल पा रही है। शशि थरूर सरकार की नहीं, बल्कि देश की बात कर रहे हैं।

दूसरी ओर राहुल गांधी पाकिस्तान की बात कर रहे हैं। वह ऐसी बातें कहते हैं जो पाकिस्तान के लिए सही हैं। शशि थरूर ऐसी बातें कहते हैं जिससे पाकिस्तान को परेशानी होती है। दोनों (राहुल गांधी और पाकिस्तान) में यही अंतर है।”

शशि थरूर ने कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आऱोपों पर दी प्रतिक्रिया

बता दें कि बीते दिन कांग्रेस नेता ने Shashi Tharoor के एक बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी थी और कहा था, जिसके बाद आज शशि थरूर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “पनामा में एक लंबे और सफल दिन के बाद, मुझे आधी रात को यहां से निकलकर छह घंटे बाद बोगोटा, कोलंबिया के लिए प्रस्थान करना है, इसलिए मेरे पास वास्तव में इसके लिए समय नहीं है – लेकिन फिर भी उन कट्टरपंथियों के लिए जो नियंत्रण रेखा के पार भारतीय वीरता के बारे में मेरी कथित अज्ञानता के बारे में भड़के हुए हैं: पिछले युद्धों के बारे में नहीं है और

2. मेरी टिप्पणियों से पहले हाल के वर्षों में हुए कई हमलों का संदर्भ दिया गया था, जिसके दौरान पिछले भारतीय प्रतिक्रियाएं नियंत्रण रेखा और आईबी के लिए हमारे जिम्मेदार सम्मान द्वारा संयमित और विवश थीं। लेकिन हमेशा की तरह, आलोचकों और ट्रोल्स को मेरे विचारों और शब्दों को विकृत करने का स्वागत है जैसा वे उचित समझें। मेरे पास वास्तव में बेहतर काम हैं। शुभ रात्रि “। अब देखना होगा विदेश से आने के बाद क्या शशि थरूर पर कांग्रेस कोई एक्शन लेती है या नहीं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026