---Advertisement---

Shashi Tharoor की इस नई करतूत से आहत हो सकती है Congress! BJP से बढ़ती नजदीकियों की ऐसी झलक सोचने पर मजबूर कर देगी

सांसद Shashi Tharoor ने मोदी सरकार की तारीफ में पुल बांधकर कांग्रेस आलाकमान को आहत करने का एक और दाव चल दिया है। BJP से बढ़ती राजनीतिक नजदीकियों को लेकर छिड़ी चर्चा के बीच शशि थरूर का ये अंदाज लोगों का ध्यान तेजी से आकर्षित कर रहा है। ये ऐसा राजनीतिक कदम है जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 31, 2025 2:43 अपराह्न

Shashi Tharoor
Follow Us
---Advertisement---

Shashi Tharoor: तारीफों के पुल बांधने में आज-कल शशि थरूर ने लगभग सभी को पीछे छोड़ दिया है। विरोधी खेमा से होने के बावजूद थरूर मोदी सरकार के मुरीद होते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने अब ‘वैक्सीन डिप्लोमेसी’ पर मोदी सरकार की जमकर सराहना की है। वैक्सीन मैत्री और वैक्सीन कूटनीति पर केन्द्र सरकार के मुरीद हुए Shashi Tharoor ने ऐसी बात कह दी है जिससे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत Congress का तमाम खेमा आहत हो सकता है। आखिर शशि थरूर के मन में चल क्या रहा है? थरूर क्या सोच रहे हैं? ये तमाम सवाल आज फिर उठ रहे हैं क्योंकि उन्होंने पार्टी लाइन से अलग हटकर बयानबाजी की है, जो कि सभी को सोचने पर मजबूर करती है। तो आइए इस प्रकरण के बारे में विस्तार से बताते हैं।

सांसद Shashi Tharoor की इस नई करतूत से आहत हो सकती है Congress!

बगावती अंदाज में कांग्रेस सांसद शशि थरूर लगातार पार्टी लाइन से हटकर अपनी छवि पेश कर रहे हैं। याद करिए कि कैसे कोविड के दौर में कांग्रेस से वैक्सीन मैत्री और दुनिया को वैक्सीन की सप्लाई करने पर मोदी सरकार को घेरा था। अब शशि थरूर ने उसी की सराहना कर दी है। तिरुवनंतपुरम से Congress सांसद ने कहा है कि इस पहल से ग्लोबल स्तर पर भारत की छवि और मजबूत की थी।

Shashi Tharoor का ये मानना भी है कि भारत की वैक्सीन डिप्लोमेसी ने वैश्विक हेल्थ डिप्लोमेसी में देश की भूमिका और ग्लोबल चुनौतियों का समाधान करने की उसकी क्षमता को मजबूत किया। थरूर ऐसे वक्त में पार्टी लाइन से विपरित जाकर अपना पक्ष पेश कर रहे हैं, जब उनकी BJP से बढ़ती नजदीकियों से जुड़े दावे जगजाहिर हैं। ऐसे में थरूर का बयान निश्चित रूप से राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को सोचने पर मजबूर करते हुए उन्हें आहत कर सकता है।

समझ से परे सुर्खियां बटोर रहे शशि थरूर के राजनीतिक कदम!

कभी सीएम पिनरई विजयन के साथ सेल्फी, तो कभी पियूष गोयल के साथ फ्रेम में नजर आना। और अब तो मोदी सरकार की नीतियों का महिमामंडन करना शशि थरूर के राजनीतिक कदम को सुर्खियों में ला रहा है। कभी दावा किया जाता है कि थरूर आलाकमान से नाराज हैं, तो कभी उनकी नाराजगी अफवाह करार दी जाती है। ऐसे में इन तमाम सुगबुगाहट के बीच Shashi Tharoor का मोदी सरकार की तारीफ में कसीदे गढ़ना कई सियासी संभावनाओं की ओर इशारा कर रहा है।

कई ऐसे टिप्पणीकार भी हैं जो थरूर के राजनीतिक कदम को समझ से परे बताते हुए गेंट उनके पाले में डाल रहे हैं। टिप्पणीकारों का कहना है कि थरूर अंतत: क्या करेंगे ये उनसे बेहतर कोई नहीं जानता। फिलवक्त, वो सिर्फ सुर्खियां बोटरने का काम कर रहे हैं, जिसके कई राजनीतिक मायने हैं। ऐसे में उन पर नजर जमाए रखने की जरूरत है और देखना दिलचस्प होगा कि शशि थरूर भविष्यमें क्या स्टैंड लेते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026