---Advertisement---

कर्नाटक में होने जा रहा है बड़ा फेरबदल! DK Shivakumar होंगे नए सीएम, Siddaramaiah पर क्यों मची कांग्रेस में अफरातफरी, जानें सबकुछ

Siddaramaiah: कर्नाटक में एक राजनीतिक बदलाव होने जा रहा है, जिसमे कांग्रेस में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि जल्द इसका ऐलान हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 28, 2026 11:23 पूर्वाह्न

Siddaramaiah
Follow Us
---Advertisement---

Siddaramaiah: कर्नाटक में एक राजनीतिक बदलाव होने जा रहा है, जिसमे कांग्रेस में हलचल मच गई है। बता दें कि बीते दो दिन से कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिल्ली में ही है। लगातार कांग्रेस आलाकमान के साथ मीटिंगों का दौर जारी है। वहीं अब सूत्रों से खबर सामने आ रही है आज Siddaramaiah मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते है।

और कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार होंगे। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक इसका ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी जानकारी।

डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री

बता दें कि कर्नाटक में चुनाव के दौरान सिद्दरमैया और डीके शिवकुमार को  2.5-2.5 साल तक मुख्यमंत्री बनने को लेकर सहमित बनी थी। क्योंकि Siddaramaiah 3 साल से कर्नाटक के मुख्यमंत्री है। जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने उनसे आग्रह किया था कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे ताकि डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बन सके।

वहीं कांग्रेस की तरफ से उन्हें केंद्र में उच्च पद देने की बात कही गई है। हालांकि सिद्दरमैया ने अभी तक अधिकारिक तौर पर इस्तीफे का ऐलान तो नहीं किया, लेकिन जल्द इसका ऐलान हो सकता है।

Siddaramaiah से मिले डीके शिवकुमार

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार गुरुवार को मुख्यमंत्री Siddaramaiah के आधिकारिक आवास ‘कावेरी’ बेंगलुरु पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ नाश्ते पर बैठक की। कई कर्नाटक मंत्री भी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पर पहुंचे, जिनमें प्रियांक खर्गे, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी और एचके पाटिल शामिल थे।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि सिद्दरमैया जल्द ही अपने पद से इस्तीफा  दे सकते है, हालांकि अधिकारिक तौर पर इसके लेकर जानकारी सामने नहीं  आई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसक ऐलान हो सकता है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 6, 2026

Rashifal 6 June 2026

जून 6, 2026

कल का मौसम 7 June 2026

जून 6, 2026

Punjab News

जून 6, 2026

Anurag Dhanda

जून 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 6, 2026