---Advertisement---

‘मैं पार्टी को फिर से शुरू..’ Mamata Banerjee ने भरी हुंकार, अभिषेक बनर्जी को लेकर कर दी बड़ी टिप्पणी, जानें सबकुछ

Mamata Banerjee: अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपनी सेहत को लेकर बयान देते हुए देशवासियों से विशेष अपील की है। जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 16, 2026 12:52 अपराह्न

Mamata Banerjee
Follow Us
---Advertisement---

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद से ही टीएमसी में बडी टूट देखने को मिली थी। कई सांसद और बागी विधायकों ने टीएमसी का साथ छोड़ दिया था, जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी कि क्या टीएमसी पार्टी बर्बाद हो जाएगी? हालांकि अब ममता बनर्जी की तरफ से साफ कर दिया है कि वह दुबारा वापसी करेंगी। उन्होंने अभिषेक बनर्जी को लेकर भी अहम टिप्पणी की है। साथ ही उन्होंने पार्टी के नेताओं से साफ तौर पर कह दिया है कि जिसको पार्टी से बाहर जाना है, वह चले जाए।

Mamata Banerjee की हुंकार

अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीएमसी प्रमुख Mamata Banerjee ने कहा कि “आज हमारे पास 18 सांसद हैं। हाँ, कुछ लोगों को धमकाया जा रहा है। आज भी एक व्यक्ति ने पार्टी छोड़ दी। उसने कल मुझे बताया था कि उसके परिवार को धमकाया जा रहा है।

मैं यही कहूँगा – जो लोग जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं। अगर मैंने 2006 में (पार्टी को) फिर से शुरू किया था, तो मैं 2026 में भी ऐसा कर सकता हूँ।” हमने सबक सीखा है और BJP का साथ देने वाले ‘गद्दारों’ की ओर से माफ़ी मांगना चाहते हैं”।

दीदी ने बीजेपी पर बोला हमला

बता दें कि Mamata Banerjee ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “किसी को भी उम्र को लेकर शर्मिंदा करने की कोशिश न करें। चुनाव नतीजों वाले दिन, बीजेपी के गुंडों ने मेरे हार्ट अटैक से मरने की कामना की थी। मैं तब तक ज़िंदा रहूंगा जब तक आपका अंत न देख लूं।

मैं आम लोगों और मज़दूरों के लिए लड़ूंगा। मेरे पास काफ़ी कार्यकर्ता हैं; कई नए लोग भी हमारे साथ जुड़ रहे हैं”।

अभिषेक बनर्जी को लेकर भी कर दी बड़ी टिप्पणी 

बता दें कि टीएमसी के कई सांसदों ने पार्टी छोड़ने की असली वजह अभिषेक बनर्जी को बताई, लेकिन अब Mamata Banerjee ने इस मामले पर अपनी  प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “उन्हें (बागी नेताओं को) अभिषेक बनर्जी से सीखना चाहिए। अगर उन्होंने चीज़ों को बेहतर ढंग से संभाला होता, तो शायद उन्हें भी राहत मिल सकती थी।

जो लोग अब यह कह रहे हैं कि अभिषेक बनर्जी बहाने बना रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि वह उन्हें आईना दिखा रहे हैं। उनकी आलोचना असल में उन्हें निशाना बनाने का एक बहाना है। वे जानते हैं कि अभिषेक ने कुछ भी गलत नहीं किया है। ठीक इसीलिए उन्हें डर है कि वह अगले 50 सालों तक राजनीति में बने रहेंगे”।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 4 September 2026

सितम्बर 3, 2026

UP Election 2027

सितम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 September 2026

सितम्बर 3, 2026

Lucknow News

सितम्बर 3, 2026

Faiz Saifi

सितम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 3, 2026