---Advertisement---

‘परिवर्तन नहीं हुआ तो सनातन खत्म..,’ मतदान के बीच Suvendu Adhikari के बयान से सनसनी, BJP प्रत्याशी की पिटाई को लेकर भी घमासान

बीजेपी के फ्रायरब्रांड नेता Suvendu Adhikari ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर बंगाल में परिवर्तन नहीं हुआ, तो सनातन खत्म हो जाएगा। सुवेंदु अधिकारी के इस बयान को लेकर सनसनी मची है। इससे इतर सुवेंदु सरकार की पिटाई भी बंगाल भर में घमासान की वजह बन चुकी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 23, 2026 4:16 अपराह्न

Suvendu Adhikari
Follow Us
---Advertisement---

Suvendu Adhikari: मतदाताओं का उत्साह और पोलिंग बूथ पर लगी लंबी कतारें बंगाल में बदलते सियासी समीकरण की ओर संकेत दे रही है। सूबे की 152 विधानसभा सीटों पर जारी मतदान के बीच दोपहर 3 बजे तक 78.77 फीसदी वोटिंग हुई है। मतदान के बीच ही बयानों का दौर भी जारी है। बीजेपी के फायरब्रांड नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर परिवर्तन नहीं हुआ तो बंगाल में सनातन खत्म हो जाएगा। सुवेंदु अधिकारी के इस बयान को लेकर सनसनी मची है। इतना ही नहीं, बंगाल के कुमारगंज में बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार की पिटाई भी नया घमासान छेड़ रही है।

मतदान के बीच Suvendu Adhikari के बयान से सनसनी

नंदीग्राम में ममता बनर्जी का विजय रथ रोक चुके सुवेंदु अधिकारी इस चुनाव में भी पूर्णत: सक्रिय हैं। उन्हें नंदीग्राम के साथ फिर भवानीपुर से भी उतारा गया है जहां से ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं।

सुवेंदु अधिकारी अपने तल्ख बयानों के लिए छाप छोड़ते हैं। उन्होंने फिर एक बार मतदान के बीच पोलिंग बूथों का दौरा करते हुए कहा कि “अगर परिवर्तन नहीं हुआ तो बंगाल में सनातन ख़त्म हो जाएगा।” सुवेंदु अधिकारी की ये भावुक अपील खूब खबरों में है। इससे पूर्व सुवेंदु अधिकारी कई बार ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण की राजनीति के आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बीजेपी यदि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 नहीं जीतेगी, तो सूबे में घुसपैठ और बढ़ेगा। सुवेंदु अधिकारी का बयान सियासी जगत में सनसनी का विषय बन चुका है।

BJP प्रत्याशी की पिटाई को लेकर भी घमासान

पहले चरण के लिए जारी मतदान के बीच दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज में बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार की पिटाई हुई है।

बीजेपी उम्मीदवार के पिटाई के आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगे हैं। सुवेंदु सरकार ने बताया कि वे अपने बॉडीगार्ड के साथ थे। इतनी सी बात मात्र से टीएमसी डर गई और उन पर हमले की कोशिश हुई। उन्हें चारों तरफ से घेरकर उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। सुवेंदु सरकार की पिटाई के बाद बंगाल में नए सिरे से घमासान मचा है। बीजेपी के तमाम नेता अपने सोशल मीडिया हैंडल से घटना से जुड़े वीडियो साझा कर ममता बनर्जी की टीएमसी को तमाम तरह की उपमा दे रहे हैं। सुवेंदु अधिकारी के साथ सुवेंदु सरकार का नाम बंगाल से इतर देश भर में सुर्खियां बटोर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 9 June 2026

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Heatwave Alert 9 June 2026

जून 8, 2026

Anurag Dhanda

जून 8, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 8, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 8, 2026