---Advertisement---

Tamil Nadu Exit Polls 2026: स्टालिन का चलेगा जादू या AIADMK-BJP मारेंगे बाजी? एक्टर विजय के भविष्य पर ग्रहण! जानें सटीक अनुमान

Tamil Nadu Exit Polls 2026: तमिलनाडु के लिए जारी ज्यादातर एग्जिट पोल में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। एआईएडीएमके-बीजेपी फिर विपक्ष की भूमिका निभा सकती है। एक्टर विजय की टीवीके को भी उम्मीद के अनुरूप परिणाम नहीं मिलते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 30, 2026 11:39 पूर्वाह्न

Tamil Nadu Exit Polls 2026
Follow Us
---Advertisement---

Tamil Nadu Exit Polls 2026: बीजेपी के लिए दक्षिण का अभेद किला कहे जाने वाले तमिलनाडु का सियासी समीकरण बेहद दिलचस्प हो गया है। यहां संपन्न हुए विधानसभा चुनाव 2026 में पहले कांटे की टक्कर होने की बात कही गई। 23 अप्रैल को राज्य की सभी 234 सीटों पर मतदान हुए। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 118 सीटें चाहिए।

एग्जिट पोल में ये आंकड़े डीएमके गठबंधन के पक्ष में जाते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि सीएम एमके स्टालिन के जादू चलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पूछा जा रहा है कि क्या एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन तो नहीं बाजी मारेगी? सत्ता की ख्वाब देख रहे एक्टर विजय के राजनीतिक भविष्य पर ग्रहण तो नहीं लगेगा? ऐसे तमाम सवाल हैं जिनका जवाब ढूंढ़ने के साथ तमिलनाडु एग्जिट पोल पर चर्चा होगी।

स्टालिन का चलेगा जादू या AIADMK-BJP मारेंगे बाजी?

इस सवाल का पुख्ता जवाब 4 मई को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की घोषणा के साथ स्पष्ट होगा। उससे पूर्व एग्जिट पोल के आंकड़ों में सीएम स्टालिन का जादू चलने का अनुमान जताया गया है। मैट्रिज द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो डीएमके गठबंधन 234 में से 122-132 सीटें जीत सकती है। पीपुल्स पल्स ने डीएमके गठबंधन को 125-145, तो पी-मारक्यू ने 125-143 सीट जीतने का अनुमान जताया है।

सर्वे एजेंसियों की ओर से जारी ये आंकड़े तमिलनाडु में एमके स्टालिन का जादू चलने की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एआईएडीएमके और बीजेपी गठबंधन को पीपुल्स पल्स ने 65-80, मैट्रिज ने 87-100 और पी-मारक्यू ने 65-85 सीट मिलने के अनुमान जताए हैं। यदि एग्जिट पोल अंतिम नतीजों में बदलते हैं, तो एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जाएगा।

एक्टर विजय के राजनीतिक भविष्य पर ग्रहण! 

इसकी आशंका एग्जिट पोल में जारी किए गए आंकड़ों को लेकर जताई जा रही है। दरअसल, एक्टर विजय की टीवीके राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ी है। विजय खुद दो सीटों से चुनाव लड़कर अपनी महत्वकांक्षा सार्वजनिक कर चुके हैं। टीवीके कार्यकर्ता उन्हें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। हालांकि, एग्जिट पोल में टीवीके को उम्मीद के अनुरूप परिणाम नहीं मिलता नजर आ रहा है।

पीपुल्स पल्स ने जहां टीवीके को 18-24 सीट मिलने का अनुमान जताया है। मैट्रिज ने टीवीके के लिए 10-12 और पी-मारक्यू के लिए 16-26 सीट मिलने के अनुमान जताए हैं। जहां एक्टर विजय पूर्ण बहुमत के साथ तमिलनाडु में सरकार बनाने की हुंकार भर रहे थे। वहां एग्जिट पोल के आंकड़े उनकी राजनीतिक भविष्य पर ग्रहण लगा रहे हैं। यदि एग्जिट पोल सही साबित हुए, तो देखना दिलचस्प होगा कि टीवीके कैसे सर्वाइव करती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026