---Advertisement---

Tamil Nadu Politics: ताख पर गठबंधन धर्म! DMK को छोड़ एक्टर Vijay को कांग्रेस का समर्थन, क्या राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ेगा असर?

Tamil Nadu Politics: कांग्रेस ने डीएमके का साथ छोड़ एक्टर विजय की टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया है। एक्टर विजय राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर चुके हैं। सवाल है कि क्या कांग्रेस के कदम का असर राष्ट्रीय राजनीति में देखने को मिलेगा?

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 6, 2026 5:47 अपराह्न

Tamil Nadu Politics
Follow Us
---Advertisement---

Tamil Nadu Politics: दक्षिण की राजनीति में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस ने गठबंधन धर्म को ताख पर रख दिया है। देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी ने तमिलनाडु में एक झटके में डीएमके को छोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव 2026 डीएमके के नेतृत्व में लड़ने वाली कांग्रेस अब नई सरकार में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके की सहयोगी बनेगी।

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। मालूम हो कि एमके स्टालिन की डीएमके राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन की प्रमुख दल थी। ऐसे में सवाल है कि क्या इससे राष्ट्रीय राजनीतिक पर असर पड़ेगा?

DMK को छोड़ एक्टर Vijay की TVK को कांग्रेस का समर्थन

108 सीटें जीत कर तमिलनाडु की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बन कर उभरी टीवीके को कांग्रेस का समर्थन मिला। कांग्रेस के 5 विधायक चुनाव जीते हैं जिससे संख्या बढ़कर 113 हो गई है। एक्टर विजय ने राजभवन पहुंच कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। उन्हें 5 विधायकों की और जरूरत है।

कांग्रेस इससे पूर्व डीएमके की अभिन्न सहयोगी रही है। राहुल गांधी की पार्टी ने डीएमके के नेतृत्व में ही तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि, डीएमके की हार के बाद कांग्रेस ने गठबंधन धर्म को ताख पर रख टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया है। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने इसका आधिकारिक ऐलान किया है।

क्या कांग्रेस के कदम से राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ेगा असर?

इस सवाल का पुख्या जवाब भविष्य के गर्भ में है। दरअसल, एमके स्टालिन की डीएमके कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन का प्रमुख हिस्सा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में तमिलनाडु से डीएमके ने अहम भूमिका निभाई थी। एमके स्टालिन और राहुल गांधी के बीच काफी सामंजस्य देखने को मिल चुका है। बावजूद इसके कांग्रेस का एक झटके में डीएमको को छोड़ टीवीके को समर्थन देना सवालों के अंबार खड़े कर रहा है। संभव है कि कांग्रेस दूर की रणनीति अपना रही हो।

दरअसल, अभी लोकसभा चुनाव होने में 3 साल से ज्यादा का समय बचा है। उससे पूर्व कर्नाटक और तेलंगाना में चुनाव होंगे। दोनों जगह कांग्रेस की सरकारें हैं। टीवीके प्रमुख एक्टर विजय की भी इन राज्यों में पैठ है। संभव है कि कांग्रेस इस नीति को अपनाकर टीवीके साथ गई हो। हालांकि, तमाम संभावनाओं के बावजूद देखना होगा कि राष्ट्रीय राजनीति पर इसका क्या असर पड़ता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 18, 2026

Punjab News

मई 18, 2026

Rashifal 19 May 2026

मई 18, 2026

Bulandshahr Video

मई 18, 2026

कल का मौसम 19 May 2026

मई 18, 2026

Heatwave Alert 19 May 2026

मई 18, 2026