Tamil Nadu Politics: दक्षिण की राजनीति में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस ने गठबंधन धर्म को ताख पर रख दिया है। देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी ने तमिलनाडु में एक झटके में डीएमके को छोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव 2026 डीएमके के नेतृत्व में लड़ने वाली कांग्रेस अब नई सरकार में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके की सहयोगी बनेगी।
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। मालूम हो कि एमके स्टालिन की डीएमके राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन की प्रमुख दल थी। ऐसे में सवाल है कि क्या इससे राष्ट्रीय राजनीतिक पर असर पड़ेगा?
DMK को छोड़ एक्टर Vijay की TVK को कांग्रेस का समर्थन
108 सीटें जीत कर तमिलनाडु की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बन कर उभरी टीवीके को कांग्रेस का समर्थन मिला। कांग्रेस के 5 विधायक चुनाव जीते हैं जिससे संख्या बढ़कर 113 हो गई है। एक्टर विजय ने राजभवन पहुंच कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। उन्हें 5 विधायकों की और जरूरत है।
The President of Tamizhaga Vettri Kazhagam (TVK), Thiru C Vijay, has formally requested the Indian National Congress (INC) to extend its support for forming a government in Tamil Nadu. The people of Tamil Nadu, especially the youth, have delivered a very clear, strong and… pic.twitter.com/Aig79MoRoE
— Tamil Nadu Congress Committee (@INCTamilNadu) May 6, 2026
कांग्रेस इससे पूर्व डीएमके की अभिन्न सहयोगी रही है। राहुल गांधी की पार्टी ने डीएमके के नेतृत्व में ही तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि, डीएमके की हार के बाद कांग्रेस ने गठबंधन धर्म को ताख पर रख टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया है। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने इसका आधिकारिक ऐलान किया है।
क्या कांग्रेस के कदम से राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ेगा असर?
इस सवाल का पुख्या जवाब भविष्य के गर्भ में है। दरअसल, एमके स्टालिन की डीएमके कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन का प्रमुख हिस्सा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में तमिलनाडु से डीएमके ने अहम भूमिका निभाई थी। एमके स्टालिन और राहुल गांधी के बीच काफी सामंजस्य देखने को मिल चुका है। बावजूद इसके कांग्रेस का एक झटके में डीएमको को छोड़ टीवीके को समर्थन देना सवालों के अंबार खड़े कर रहा है। संभव है कि कांग्रेस दूर की रणनीति अपना रही हो।
दरअसल, अभी लोकसभा चुनाव होने में 3 साल से ज्यादा का समय बचा है। उससे पूर्व कर्नाटक और तेलंगाना में चुनाव होंगे। दोनों जगह कांग्रेस की सरकारें हैं। टीवीके प्रमुख एक्टर विजय की भी इन राज्यों में पैठ है। संभव है कि कांग्रेस इस नीति को अपनाकर टीवीके साथ गई हो। हालांकि, तमाम संभावनाओं के बावजूद देखना होगा कि राष्ट्रीय राजनीति पर इसका क्या असर पड़ता है।
