---Advertisement---

Tehseen Poonawalla: ‘महाराष्ट्र राज ठाकरे के डर और शासन के बल पर..,’ शिवसेना UBT की हार से पूनावाला गदगद, सच्ची कहानी बयां कर दी चुनौती

बीएमसी चुनाव हारने के बाद चौतरफा आलोचना झेल रहे राज ठाकरे को Tehseen Poonawalla ने भी ललकारा है। एक पुराने वाकये का जिक्र करते हुए तहसीन पूनावाला ने एमएनएस प्रमुख से बदला लेने की बात पूरा होने का जिक्र किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 17, 2026 4:04 अपराह्न

Tehseen Poonawalla
Follow Us
---Advertisement---

Tehseen Poonawalla: बीएमसी चुनावों में शिवसेना यूबीटी की करारी हार हुई है। वजूद की लड़ाई लड़ रहे ठाकरे ब्रदर्स को निराशा हाथ लगी और परिणाम उनके प्रतिकूल रहे। इसको लेकर चौतरफा चर्चा हो रही है। उद्धव ठाकरे गुट और राज ठाकरे के कार्यकर्ता बीएमसी चुनाव में मिली इस हार से निराश हैं, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट व अन्य तमाम दल इससे खुश हैं। इसी बीच तहसीन पूनावाला की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। तहसीन पूनावाला ने वर्षों पुराने एक वाकये को साझा करते हुए राज ठाकरे पर निशाना साधा है। पूनावाला ने बीएमसी चुनाव में बीजेपी की जीत को जनता की जीत बताते हुए ठाकरे ब्रदर्स को ललकारा है।

शिवसेना UBT की हार से गदगद Tehseen Poonawalla का राज ठाकरे पर निशाना

उद्यमी, स्तंभकार और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में खुद को प्रस्तुत करने वाले तहसीन पूनावाला ने राज ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने वर्षों पुरानी एक सच्ची घटना साझा की है और बताया है कि कैसे उनके साथ हिंसा हुई है।

तहसीन पूनावाल लिखते हैं कि “2008-9 में मेरे द्वारा चलाए जा रहे एक रेस्तरां को आपके एक पार्षद ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था, क्योंकि पिछली रात हमारा रेस्तरां पूरी तरह भरा हुआ था और हम उनके मेहमानों को तुरंत जगह नहीं दे पाए थे। मेरी टीम को बताया गया था कि महाराष्ट्र राज ठाकरे के डर और शासन के बल पर चलता है। राज जी, उस दिन मैंने खुद से वादा किया था कि मैं आपके आतंक का अंत करूंगा और मुझे गर्व है कि मैंने आपकी नफरत की राजनीति को समाप्त करने में भूमिका निभाई है। महाराष्ट्र की महान जनता को सलाम करता हूं जिन्होंने आपको फिर से नकार दिया।”

पूनावाला आगे राज ठाकरे को चुनौती देते हुए लिखते हैं कि “हमेशा याद रखें, यह वीर छत्रपति शिवाजी महाराज और वीर छत्रपति संभाजी महाराज की भूमि है। कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति को धमकाने की कोशिश न करें क्योंकि अगर आपने ऐसा किया, तो तहसीन पूनावाला आपसे लड़ेंगे।” जय भवानी, जय शिवाजी, जय हिंद, जय महाराष्ट्र। ठाकरे को करारा जवाब।” तहसीन पूनावाला की ये तल्ख प्रतिक्रिया खबरों में है।

क्या है बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा पूरा मामला?

इस विषय में स्पष्ट जानकारी तहसीन पूनावाला के हवाले से ही सामने आई है। पूनावाला ने कमेंट सेक्शन में एक यूजर को जवाब देते हुए सब कुछ बताया है।

उनके मुताबिक ध्वस्त किया गया रेस्टोरेंट पुणे में बहुत ही कीमती जगह पर था। उस वक्त पार्षद राज ठाकरे का चहेता था। उसने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की और फिर उसके महाप्रबंधक को बाहर खड़ा करके बेइज्जत किया। तहसीन पूनावाला कहते हैं कि मैंने तभी कसम खाई थी कि मैं उसे हराऊंगा। बीते कल वो एमएनएस के टिकट पर हार गया और राज ठाकरे की दादागिरी का अंत हुआ। ये सारी बातें तहसीन पूनावाला ने ही हैं और राज ठाकरे को चुनौती दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026