---Advertisement---

‘बस मम्मी पापा आप दोनों स्वस्थ और…; पार्टी से निष्कासित होने के बाद Tej Pratap Yadav का भावुक पोस्ट आया सामने; यूजर बोला – ‘अपनी अलग पार्टी बनाने का समय’

Tej Pratap Yadav ने अपने सोशल मीडिया आज तड़के एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद बिहार की राजनीति एक बार फिर पूरी तरह से गरमा गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 1, 2025 12:00 अपराह्न

Tej Pratap Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Tej Pratap Yadav: पार्टी से निष्कासित होने के बाद लालू प्रसाद के बड़े बेटे Tej Pratap Yadav ने अपने माता-पिता के लिए एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान उन्होंने पार्टी में मौजूद कुछ जयचंद की बात की, जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर तेज प्रताप यादव किसकी और इशारा कर रहे है। मालूम हो कि तेजप्रताप के फेसबुक अकाउंट से उनकी और अनुष्का यादव की एक फोस्ट शेयर की गई थी, जिसके बाद ये पूरा बवाल मचा हुआ है। इसी बीच तेज प्रताप के इस पोस्ट ने एक बार फिर बिहार की राजनीति गरमा दी है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आरजेडी में जयचंद कौन है, हालांकि अपने पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम लिया।

माता पिता के लिए Tej Pratap Yadav ने किया भावुक पोस्ट

बता दें कि Tej Pratap Yadav ने अपने सोशल मीडिया आज तड़के एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद बिहार की राजनीति एक बार फिर पूरी तरह से गरमा गई है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “मेरे प्यारे मम्मी पापा मेरी सारी दुनिया बस आपदोनों में ही समाई है।भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश।आप है तो सबकुछ है मेरे पास।मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और।पापा आप नही होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग।

बस मम्मी पापा आपदोनो स्वस्थ और खुश रहे हमेशा”। इस पोस्ट में सबसे गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने कुछ जयचंदों का जिक्र किया है, जिसके बाद पार्टी के अंदर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर पार्टी के अंदर कौन जयचंद है, और क्या तेज प्रताप यादव को पार्टी से निष्कासित करना एक साजिश है। हालांकि इसे लेकर तेज प्रताप ने कुछ साफ नहीं किया, इन घटनाओं से तो यही लग रहा है कि आरजेडी पार्टी और लालू परिवार में यह मामला अभी शांत नहीं होने वाला है।

तेज प्रताप यादव के पोस्ट पर यूजर्स जमकर दे रहे है प्रतिक्रिया

बता दें कि Tej Pratap Yadav द्वारा किया गया पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है, एक यूजर ने लिखा कि

“भैया अब अपनी अलग पार्टी बनाने का समय आगया है, वरना में कहती हु JDU में शामिल हो जाओ CM आराम से बन जाओगे इस बारी आप”। एक और यूजर ने लिखा कि

“तेजू भैया आप कलयुग के श्रवण कुमार हो”। एक और यूजर ने लिखा कि

https://twitter.com/NCMIndiaa/status/1929023879235670053

“और पार्टी में ये कौन जयचंद हैं जो आपसे ईर्ष्या करते हैं”? वहीं अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस कहानी में कौन सा नया मोड़ आता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026