---Advertisement---

बीजेपी के बिहार बंद से क्या डर गए आरजेडी नेता Tejashwi Yadav, PM Modi और उनकी मां के बारे में अपशब्द मामले मे दी प्रतिक्रिया; वीडियो आया सामने

Tejashwi Yadav: बिहार की राजनीति ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है, और कल बीजेपी और जेडीयू ने बिहार बंद बुलाया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 3, 2025 4:24 अपराह्न

Tejashwi Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Tejashwi Yadav: बिहार की राजनीति ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है। हर बार विपक्षी पार्टियों द्वारा बिहार बंद का ऐलान किया जाता था, लेकिन इस बार खुद वहां की सरकार यानि बीजेपी और जेडीयू ने बिहार बंद का ऐलान किया है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी और तेजस्वी यादव वोट अधिकार यात्रा के दौरान मंच से पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहा था। इसको लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। वहीं बीते दिन पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, और राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर कटाक्ष किया था। वहीं अब इस मामले में आरेजडी नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री Tejashwi Yadav ने प्रतिक्रिया दी है। जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या बीजेपी के बिहार बंद से तेजस्वी यादव डर गए।

PM Modi और उनकी मां के बारे में अपशब्द मामले में Tejashwi Yadav ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि पीएम मोदी ने बीते दिन इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद 4 सितंबर का बीजेपी द्वारा बिहार बंद का ऐलान कर दिया गया था। वहीं अब इस मामले में आरजेडी नेता Tejashwi Yadav ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि

“किसी की माँ को गाली नहीं देनी चाहिए। हम इसके पक्ष में नहीं हैं, यह हमारी संस्कृति में नहीं है। लेकिन पीएम मोदी ने सोनिया गांधी के बारे में बोला, और नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाए गए। भाजपा विधायकों ने विधानसभा में मेरी माँ और बहनों को गाली दी है। भाजपा प्रवक्ता बार-बार लाइव कैमरे पर महिलाओं का अपमान करते हैं। बिहार की जनता सब जानती है। प्रधानमंत्री इतने दिनों तक विदेश में थे, और जब वे यहां आए, तो रोने लगे, लेकिन वे विदेश में हंस रहे थे।”

बीजेपी के बिहार बंद से क्या डर गए आरजेडी नेता

गौरतलब है कि पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां को बोले गए अपशब्द मामले में बीजेपी और जेडीयू ने कल बिहार में बंद का ऐलान किया है। वहीं इस मामले में आज Tejashwi Yadav ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या बीजेपी के बिहार बंद से तेजस्वी यादव डर गए है, और क्या बिहार विधानसभा चुनाव में यह मामला गेमचेंजर साबित हो सकता है और महागठबंध को इसका नुकसान हो सकता है। हालांकि यह कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी और देखना होगा कि बिहार में बीजेपी बिहार बंद का कितना असर दिखता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 31 October 2026

अक्टूबर 30, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 30, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026