---Advertisement---

Telangana Municipal Election Results 2026: दिल्ली तक कांग्रेस के धमाकेदार जीत की चर्चा! प्रियंका गांधी ने भी थपथपाई CM रेड्डी की पीठ

Telangana Municipal Election Results 2026: तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली धमाकेदार जीत के बाद आज प्रियंका गांधी ने सीएम रेवंत रेड्डी की पीठ थपथपाई है। खबर लिखे जाने तक कांग्रेस 923 वार्डों में जीत हासिल कर एकतरफा बढ़त ले चुकी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 13, 2026 6:19 अपराह्न

Telangana Municipal Election Results 2026
Follow Us
---Advertisement---

Telangana Municipal Election Results 2026: तेलंगाना निकाय चुनाव के परिणाम लगभग स्पष्ट हो चुके हैं। कुल 2996 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने धमाकेदार जीत दर्ज की है जिसकी चर्चा दिल्ली तक है। खबर लिखे जाने तक 1728 वार्डों के नतीजें जारी हो चुके हैं जिसमें 923 पर कांग्रेस जीती है। शेष सीटों पर मतगणना का दौर जारी है।

इस एकतरफा जीत के बाद सीएम रेवंत रेड्डी ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने इस धमाकेदार जीत के लिए सीएम रेड्डी की पीठ थपथपाई है। जनता द्वारा दिए गए इस समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए उन्होंने आगे ऐसे ही लोगों की सेवा में हाजिर रहने का संकल्प दोहराया है।

कांग्रेस को मिली धमाकेदार जीत के बाद प्रियंका गांधी से मिले सीएम रेड्डी

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी नई दिल्ली के दौरे पर हैं जहां उन्होंने बीते कल पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी। इसी कड़ी में आज तेलंगाना निकाय चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद सीएम रेड्डी की मुलाकात प्रियंका गांधी से भी हुई है। इस मुलाकात की तस्वीर तेलंगाना सीएमओ के एक्स हैंडल से जारी की गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से लिखा गया है कि “लोकसभा सदस्य और एआईसीसी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने तेलंगाना में नगरपालिका चुनावों में मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी की शानदार जीत पर बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सफलता इसलिए हासिल की है क्योंकि लोग राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित कल्याण और विकास कार्यक्रमों से संतुष्ट हैं।”

असदुद्दीन ओवैसी को तगड़ा झटका! – Telangana Municipal Election Results 2026

निकाय चुनाव में एआईएमआईएम का प्रदर्शन पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के अनुकूल नहीं रहा है। ओवैसी तेलंगाना निकाय चुनाव में सम्मानजनक सीट पर जीत दर्ज करने की उम्मीद लगाए बैठे थे। हालांकि, खबर लिखे जाने तक उनकी पार्टी महज 30 वार्डों में जीत हासिल करने में कामयाब रही है। ये प्रदर्शन उनके उम्मीदों पर पानी फेरने जैसा है।

इससे इतर भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस को 481 सीटें, बीजेपी को 156 सीटें, अखिल भारतीय अग्रगामी दल को 6 सीटें मिली हैं। तेलंगाना की सत्तारुढ़ दल कांग्रेस ने 923 सीट जीत कर एकतरफा बढ़त हासिल की है। यूं तो सूबे में विधानसभा का चुनाव 2028 में होना है, लेकिन उससे पूर्व हुए निकाय चुनाव का संदेश पूरे प्रदेश भर में जाएगा और लोगों के बीच नैरेटिव सेट करेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bullet Train

अप्रैल 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 4, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 4, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 4, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 4, 2026

Udan Yatri Cafe

अप्रैल 4, 2026