Bengal Election Results 2026 की घोषणा से पहले क्यों आमने-सामने हुई TMC-BJP? स्ट्रांग रूम के बाहर CM ममता के कमान संभालने से चढ़ा पारा

Bengal Election Results 2026 की घोषणा से पहले कोलकाता में एक स्ट्रांग रूम के बाहर बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। ममता बनर्जी भी भवानीपुर में बने एक स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी करती नजर आईं जिसको लेकर सूबे का सियासी पारा चढ़ता नजर आया।

Bengal Election Results 2026

Picture Credit: गूगल

Bengal Election Results 2026: बंगाल चुनाव के नतीजे भले ही 4 मई को घोषित होंगे, लेकिन उससे पूर्व ही सूबे का सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है। विधानसभा चुनाव में टीएमसी-बीजेपी के बीच चली तकरार का दौर अभी जारी है। बीती रात इसका एक नजारा देखने को मिला जब टीएमसी कार्यकर्ता कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र में ईवीएम के साथ ‘संदिग्ध छेड़छाड़’ के आरोपों को लेकर हंगामा करने लगे। खुद ममता बनर्जी ने भी मोर्चा संभाला और तीन घंटे से अधिक समय तक कोलकाता के स्ट्रांग रूम के बाहर बैठी रहीं। इस दौरान बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने भी हुए जिसके कारण घमासान देखने को मिला।

कोलकाता में Bengal Election Results 2026 की घोषणा से पहले TMC-BJP में तकरार!

जब दुनिया बीते रात पहले पहर की नींद ले रही थी, तब कोलकाता में स्थित एक स्ट्रांग रूम के बाहर टीएमसी-बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने थे। ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ताओं का हुजूम कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र पहुंचा जहां ईवीएम के साथ संदिग्ध छेड़छाड़ के आरोप में जमकर नारेबाजी हुई। इसी दौरान बीजेपी उम्मीदवार तापस राय और संतोष पाठक भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों में नोकझोंक के बीच पूरा इलाका ‘जय बांग्ला’ बनाम ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा। बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा से पहले 30 अप्रैल की रात कोलकाता में मचा संग्राम सूबे का पारा चढ़ा रहा है।

स्ट्रांग रूम के बाहर CM ममता के कमान संभालने से चढ़ा पारा

चुनाव आयोग और टीएमसी बंगाल में आमने-सामने नजर आ रही हैं। आयोग टीएमसी के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा है। बावजूद इसके ममता बनर्जी की पार्टी कई गंभीर आरोप लगा रही है। हालत तब और गंभीर हो गई जब बीती रात ममता बनर्जी भवानीपुर के शेखावत मेमोरियल स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर बैठ गईं। करीब चार घंटे बैठने के बाद ममता बनर्जी 12:10 पर स्ट्रांग रूम से बाहर निकलीं। उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम की कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। इसकी वजह से बंगाल का सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है। अब सबकी नजरें 4 मई को नतीजों की घोषणा पर टिकीं हैं।

Exit mobile version