---Advertisement---

क्या Nitish Kumar के पर कतरेंगे मंत्री Chirag Paswan? Bihar Assembly Election से पहले LJP-R चीफ की दावेदारी पर अटकलें तेज

बिहार के सियासी संग्राम में क्या केन्द्रीय मंत्री Chirag Paswan भी कूदेंगे? इसको लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पूछा जा रहा है कि यदि चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का हिस्सा बनते हैं, तो क्या नीतीश कुमार को फिर नुकसान पहुंचाएंगे?

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 2, 2025 4:56 अपराह्न

Chirag Paswan
Follow Us
---Advertisement---

Chirag Paswan: चुनावी सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं और इसका केन्द्र बन रहा है बिहार। 2025 के आखिरी महीनों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक और दावेदार ने दस्तक दे दी है। यहां बात केन्द्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान के संदर्भ में हो रही है। वही चिराग पासवान जिन्होंने 2020 विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार के सियासी आस्तित्व को मिटाने का फैसला लिया था। हालांकि, अब स्थिति अलग है और Chirag Paswan नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। लेकिन अंदरखाने चर्चा है कि कहीं BJP चिराग के सहारे Nitish Kumar को साइडलाइन करने की स्ट्रैटजी तो नहीं अपना रही। यही वजह है पूछा जा रहा है क्या चिराग पासवान बिहार सीएम के पर कतर सकते हैं? ऐसे में आइए हम आपको इन तमाम सवालों का जवाब देने की कोशिश करते हैं।

मंत्री Chirag Paswan क्या सीएम Nitish Kumar के पर कतर सकते हैं?

तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए इसका आधिकारिक जवाब चिराग पासवान के हवाले से सामने आया है। खुद को पीएम मोदी का हनुमान बता चुके चिराग पासवान ने साफ किया है कि बिहार में सीएम पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है। चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे। ऐसे में ये स्पष्ट है कि पिछले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के सियासी आस्तित्व मिटाने की चाहत रखने वाले Chirag Paswan अबकी बार उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में अभी Nitish Kumar के पर कतरने या उन्हें नुकसान पहुंचाने की बातें करना थोड़ी जल्दबाजी होगी। हां, कुछ संभावनाएं जरूर हैं कि जिनका तर्क देकर ये कहा जा रहा है कि चिराग पासवान की बिहार में एंट्री से अंदरखाने नीतीश कुमार को झटका लग सकता है। इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे।

चिराग पासवान की बिहार एंट्री से क्या नीतीश कुमार को हो सकता है नुकसान?

इस सवाल का पुख्ता जवाब भविष्य के गर्भ में है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली छोड़ बिहार लौटने का इरादा बना चुके चिराग पासवान के आने से वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नुकसान पहुंच सकता है। इसे समझने के लिए कुछ तर्क जान लीजिए। दरअसल, Chirag Paswan की पार्टी LJP-R ने लोकसभा चुनाव में 100 की स्ट्राइक रेट से सभी 5 सीटों पर विजय पताका फहराया था। इससे इतर चिराग पासवान खुद को स्वo रामविलास पासवान के उत्तराधिकारी के रूप में स्थापित कर चुके हैं जिन्हें दलितों का नेता माना जाता था। हालांकि, बाद में दलित वोटबैंक का एक हिस्सा Nitish Kumar के साथ जुड़ा जिससे JDU मजबूत हुई थी। ऐसे में अगर अब Chirag Paswan बिहार लौटते हैं तो सबसे पहले टिकट बंटवारे में पेंच फंस सकता है।

यदि एलजेपी-आर ने लोकसभा में प्रदर्शन के आधार पर टिकट मांगे, तो इसका असर NDA की गुणा-गणित पर पड़ सकता है और बदले में JDU की सीटें अनुमान के मुताबिक कम हो सकती हैं। इसके अलावा दलित वर्ग का जो समर्थन अभी तक नीतीश कुमार को प्राप्त है, चिराग की एंट्री के बाद वो खिसक कर LJP-R के हिस्से आ सकता है। इन दोनों ही स्थिति में चिराग पासवान, नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर क्या है कि LJP-R चीफ की तैयारी?

इस सवाल का पुख्ता जवाब रायपुर दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने दिया है। Chirag Paswan का कहना है कि “मैंने पहले भी कहा है कि मैं खुद को लंबे समय तक राष्ट्रीय राजनीति में नहीं देखता। राजनीति में आने का एकमात्र कारण बिहार और बिहारी हैं। मेरा विजन हमेशा ‘बिहार पहले, बिहारी पहले’ रहा है और मैं हमेशा चाहता हूं कि बिहार समृद्ध हो और अन्य विकसित राज्यों के बराबर हो। मुझे तीसरी बार सांसद बनने के बाद एहसास हुआ कि दिल्ली में यह संभव नहीं होगा। मैंने पार्टी के सामने अपनी इच्छा व्यक्त की थी कि मैं जल्द ही बिहार लौटना चाहता हूं। मेरी पार्टी अभी भी मूल्यांकन कर रही है कि अगर मैं अभी विधानसभा चुनाव लड़ता हूं तो मेरी पार्टी को फायदा होगा या नहीं।”

चिराग पासवान आगे कहते हैं कि “अगर मेरा स्ट्राइक रेट बेहतर होता है और मेरे गठबंधन का प्रदर्शन बेहतर होता है, जिसकी संभावना अधिक है, तो मैं निश्चित रूप से चुनाव लड़ूंगा। बिहार में सीएम पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है। चुनाव के बाद नीतीश कुमार सीएम बनेंगे।” ऐसे में ये लगभग स्पष्ट है कि Chirag Paswan अबकी बार NDA का सहयोगी बनकर तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को कड़ी टक्कर देने की मूड बना चुके हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026